Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर बड़ा वार’ फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, तीन तस्कर दबोचे

    July 28, 2026

    प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी

    July 28, 2026

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इस सत्र से 12 वीं पास सौ छात्रों को ही मेडिकल, इंजीनियरिंग की परीक्षाओं की तैयारी हेतु डीएमएफ से दी जायेगी वित्तीय मदद
    Chhattisgarh

    इस सत्र से 12 वीं पास सौ छात्रों को ही मेडिकल, इंजीनियरिंग की परीक्षाओं की तैयारी हेतु डीएमएफ से दी जायेगी वित्तीय मदद

    News EditorBy News EditorNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने किया पाली ब्लॉक में प्राइमरी, मिडिल और हायरसेकंडरी स्कूल का निरीक्षण
    कोरबा 29 नवम्बर 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज पाली ब्लॉक में पोड़ी और निरधि ग्रामपंचायत में प्राइमरी,मिडिल सहित हायर सेकंडरी स्कूल जाकर विद्यार्थियों से सवांद किया। उन्होंने क्लास रूम में पहुँचकर विद्यार्थियों की रुचि जानी और पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की अपनी अलग प्रतिभा और रुचि होती है। आप अपने रुचि के अनुरूप कैरियर के निर्माण कर सकते है। शासन-प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण के लिए सहयोग किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए अच्छे नम्बरों से परीक्षा पास करने पर मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए प्रषिक्षण सहित सम्पूर्ण खर्च उठाने सहित राज्य से बाहर के विश्वविद्यालय में दाखिला मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सहयोग करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि बीते सत्र में 10 वीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रषिक्षण एवं पढ़ाई हेतु जिले से बाहर भेजा गया है। इस सत्र से 12 वीं पास सौ विद्यार्थियों को भी मेडिकल, इंजीनियरिंग की परीक्षाओं की तैयारी के लिये डीएमएफ से वित्तीय मदद दी जायेगी।
    ग्राम पोड़ी के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्य विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा 12 वीं बायोलॉजी के विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रदेश स्तर पर अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि वित्तीय अभाव में किसी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बड़े विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए लिए जाने वाले टेस्ट परीक्षा आदि की भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जनरल नॉलेज की तैयारी कराने, डिजिटल उपकरणों का अध्यापन में उपयोग करने के निर्देश प्राचार्य को दिए।
    ग्राम निरधि में बेलपारा के प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विशिष्ट व्यक्तियों के संबंध में सवाल किए। उन्होंने विद्यालय में नाश्ते और मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रार्थना के समय जिले और राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को याद कराने के निर्देश प्रधानपाठिका को दिए। उन्होंने मिड डे मिल की गुणवत्ता की नियमित जाँच करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहाँ मिडिल स्कूल में कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि विषयों को पढ़ाई के साथ उसे समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी से डरना नहीं है,इस विषय को रटने के बजाय सीखने पर जोर देने कहा। उन्होंने विद्यालय से संबंधित समस्याओं को चिन्हित कर अवगत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम सुश्री सीमा पात्रे, बीइओ श्री श्यामानन्द साहू उपस्थित थे।

    अब धुँए से मिल गई है मुक्ति
    प्राथमिक शाला बेलपारा निरधि में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहाँ नाश्ता और मध्यान्ह भोजन बनाने वाली जागृति स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें गैस चूल्हा मिल गया है। इससे जल्दी खाना बनने के साथ ही किचन में लकड़ी के धुँए से भी मुक्ति मिल गई है। कलेक्टर ने कहा कि गैस का उपयोग सावधानी से करें और लकड़ी का उपयोग चूल्हा में न करें।
    क्रमांक 939/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर बड़ा वार’ फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, तीन तस्कर दबोचे

    July 28, 2026

    प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी

    July 28, 2026

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    July 28, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए समन्वित कार्ययोजना पर जोर

    July 28, 2026

    सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त

    July 28, 2026

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    July 28, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर बड़ा वार’ फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, तीन तस्कर दबोचे

    July 28, 2026

    प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेज़ी के साथ जारी

    July 28, 2026

    सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के साथ जुर्माना भी वसूला जाए: कलेक्टर

    July 28, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए समन्वित कार्ययोजना पर जोर

    July 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.