कोरबा-चांपा मार्ग में करतला वन परिक्षेत्र के ऐतिहासिक, प्राचीन आस्था स्थल के ग्राम कनकेश्वर धाम में संरक्षित पक्षी घोंघिला (एशियन ओपनबिल स्टॉर्क) के शिकार का मामला सामने आया है। उक्त मामले में वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप हैं की उक्त कथित आरोपी ने गुलेल से तीन पक्षियों का शिकार किया हैं।
आरोप यह भी हैं की इनमें से एक पक्षी को उसने पकाकर खा लिया। दो अन्य पक्षी कथित आरोपी के घर से बरामद किये गए हैं। वन विभाग ने कथित आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सूचना पर वन विभाग की टीम ने एक ग्राम कनकी निवासी के घर छापा मारा। आरोपी को पक्षी की सब्जी बनाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने एक पक्षी को मारकर सब्जी बनाना स्वीकार किया। टीम ने उसके घर की रसोई से उसके अलावा एक मृत पक्षी और एक घायल पक्षी बरामद किया।
घायल पक्षी के पैर में चोट के निशान थे, जिसका इलाज जारी है। युवक ने आरोप कबूल करते हुए बताया कि उसने ग्राम के मंदिर के पीछे गुलेल से तीन पक्षियों का शिकार किया था। वन परिक्षेत्र अधिकारी रघुनाथ सिंह राठिया ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही की गई। आरोपी को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वन विभाग ग्राम कनकेश्वर धाम में एशियाई ओपन बिल स्टॉर्क पक्षी के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
एशियन ओपन बिल स्टार्क एक संरक्षित प्रवासी पक्षी है जो मुख्यतः दक्षिण एशिया में पाया जाता है। हर साल ये पक्षी बड़ी संख्या में लंबी दूरी तय करके कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आते हैं, जहां वे स्थानीय जलाशयों के पास प्रवास करते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


