Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026ः श्रीमती शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कबीरधाम में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस
    Chhattisgarh

    कबीरधाम में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

    News EditorBy News EditorJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    रायपुर, 26 जनवरी 2026/ कबीरधाम जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा शांति और उमंग के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़।
    समारोह में “वंदे मातरम” रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। शैक्षणिक संस्थानों के स्कूली बच्चों ने देश भक्ति, लोक गीतों और लोक परंपराओं पर शानदार प्रस्तुति दी। शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकिया निकाली गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कबीरधाम जिले के शहीद जवान श्री नरेन्द्र शर्मा के भतीजे श्री ललित शर्मा, शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
    संयुक्त परेड में विभिन्न टुकड़ियों ने देश भक्ति की धुन पर कतारबद्ध होकर सधे हुए कदमों में आकर्षक मार्च पास्ट किया। सशस्त्र प्लाटून जिला पुलिस बल, नगर सेना के जवानों ने हर्ष फायर किया। इस मौके पर शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पूर्ण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
    सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय बोड़ला, दूसरा स्थान अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्री मैट्रिक छात्रावास कवर्धा और तीसरा स्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा रहा। आकर्षक मार्च पास्ट में सिनियर डिविजन प्लाटून में . जिला पुलिस बल (महिला) को पहला 17वीं वाहिनी छसबल को दूसरा एवं नगर सेना प्लाटून को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। योजनाओं पर आधारित झांकी में प्रथम स्थान पर महिला एवं बाल विकास विभाग, दूसरे स्थान पर आदिम जाति कल्याण विभाग एवं तीसरे स्थान पर जिला पंचायत कबीरधाम को प्रदान किया गया।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सभापति श्री रामकुमार भट्ट, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026ः श्रीमती शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

    May 25, 2026

    बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 25, 2026

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधनियॉ

    May 25, 2026

    बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : सनसनीखेज मामले में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन पर सवाल

    May 25, 2026

    CG NEWS : दक्षिण मध्य रेलवे का बड़ा फैसला’ तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

    May 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026ः श्रीमती शांति गवेल के सपनों को मिला नया आशियाना

    May 25, 2026

    बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.