कोरबा 19 नवम्बर 2025/
छत्तीसगढ़ में कृषि को समृद्ध बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में नई रोशनी ला रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने किसानों को न केवल राहत दी है, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग और बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित भी किया है।
इसी क्रम में पाली विकासखंड के चैतमा धान खरीदी केंद्र में विगत वर्ष अपने 100 क्विंटल धान बेचने वाले ग्राम केराकछार के किसान श्री रामायण सिंह बताते हैं कि इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान बेचने से उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। वे कहते हैं कि “सरकार ने हमारे श्रम का सम्मान किया है। मेहनत की फसल जब उचित मूल्य पर बिकती है, तो खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ जाते हैं।”
रामायण सिंह के बेटे ओमप्रकाश भी सरकार की पहल से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। “सरकार ने सिर्फ अनाज नहीं खरीदा, बल्कि किसानों के कठिन परिश्रम को सही पुरस्कार दिया है,” वे कहते हैं कि पारिवारिक मेहनत से उत्पादन बढ़ा है। रामायण सिंह के परिवार में कुल चार सदस्य हैंकृपत्नी श्रीमती वृंदा, बेटा ओमप्रकाश और बहू। परिवार के सभी सदस्य लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि पर मिल-जुलकर मेहनत करते हैं। उनकी साझा मेहनत और लगन के कारण हर वर्ष फसल उत्पादन में वृद्धि हो रही है।
कृषक उन्नति योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, समर्थन मूल्य ने दी आर्थिक मजबूती-किसानों के जीवन में खुशहाली की नई लहर
- Advertisement -
- Advertisement -

