Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा में प्रशासन ने अवैध कारोबारियों पर सख्त प्रहार कर अवैध कबाड़ ठिकानों को किया नेस्तनाबूद
    Chhattisgarh

    कोरबा में प्रशासन ने अवैध कारोबारियों पर सख्त प्रहार कर अवैध कबाड़ ठिकानों को किया नेस्तनाबूद

    News EditorBy News EditorMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा 16 मार्च 2026 – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी व निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय  के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से आज अवैध कबाड़ कारोबारियों पर कड़ा प्रहार करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की तथा कोरबा शहर से विभिन्न स्थानों पर एकड़ों जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित किये जा रहे कबाड़ व्यवसाय एवं वहाॅं पर निर्मित कबाड़ के यार्डो को नेस्तनाबूद कर दिया। प्रशासन ने अवैध कारोबारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में अवैध कारोबार अतिक्रमण व अवैध कब्जा, किसी में सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा, प्रशासन की इस संयुक्त कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी है तथा उन्हें सबक मिल चुका है कि वे अवैध कारोबारों से बाज आ जायें।
    कोरबा शहर में शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर वहाॅं कबाड़ का कारोबार करने वाले  अवैध कबाड़ व्यवसायियों पर प्रशासन द्वारा आज कड़ी कार्यवाही की गई है। कोरबा शहर के राताखार क्षेत्र में मुकेश साहू कबाड़ कारोबारी के द्वारा लगभग 70 डिसमिल शासकीय जमीन में कब्जा कर अवैध रूप से 02 कबाड़ यार्ड का निर्माण कराया गया था तथा भारी मात्रा में कबाड़ का संग्रह किया गया था, जिस पर जिला, पुलिस व निगम प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही कर उक्त कबाड़ यार्ड को बुलडोजर चलाकर का ध्वस्त कर दिया। वहीं  उक्त कबाड़ व्यवसायी के द्वारा बाउण्ड्रीयुक्त 03 मंजिला मकान भी वहीं पर बनाया गया है, अतिक्रमण दस्ते ने उक्त मकान के बाउण्ड्रीवाल को भी जेसीबी के माध्यम से तोड़कर हटा दिया गया, वहीं 03 मंजिला मकान के संबंध में कल तक का समय संबंधित को दिया गया है, कि वह मकान से अपना समान हटा लें, तत्पश्चात शासकीय जमीन में अवैध रूप से निर्मित उक्त मकान को तोड़ने की कार्यवाही भी प्रशासन द्वारा की जाएगी।
    मुड़ापार रामनगर में भी चला बुलडोजर
     इसी प्रकार मुड़ापार रामनगर क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी तनवीर के द्वारा लगभग 01-01 एकड़ शासकीय जमीन में अवैध कब्जा कर 02 कबाड़ यार्ड बना लिये गये थे, जहाॅं पर कबाड़ का अवैध व्यवसाय किया जा रहा था, इस पर भी प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की तथा वहाॅं पर निर्मित दोनों कबाड़ यार्ड को बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया।
    झगरहा में 02 अवैध कबाड़ियों पर कार्यवाही
     इसी प्रकार झगरहा बस्ती क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी सियाराम एवं मदनलाल के द्वारा लगभग 50 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर 02 कबाड़ यार्ड बना लिये गये थे, जहाॅं पर उनके द्वारा अवैध कबाड़ व्यवसाय किया जा रहा था, प्रशासन की संयुक्त टीम झगरहा पहुंची तथा  वहाॅं पर भी सख्त कार्यवाही करते हुये दोनों कबाड़ यार्डो को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त   कर दिया।
    आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही
     शहर में शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण कर बिना अनुमति अवैध रूप से  संचालित कबाड़ यार्डो की पहचान कर प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। आज की कार्यवाही से अवैध कारोबार करने वाले तथा शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण व अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा संदेश गया है कि शहर में अवैध कारोबार व अवैध कब्जे किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगें तथा ऐसे करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही होगी, प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कारोबारियों को यह सबक मिला है कि वे अवैध कारोबार से बाज आ जायें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026

    Raksha Bandhan Special Train : रक्षाबंधन पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

    August 26, 2026

    CG NEWS : रायपुर में पार्षद कार्यालय पर पथराव, गेट का कांच टूटा’ महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Instagram पर PM Modi’ सरकार का नया डिजिटल प्लान, एक महीने में मंत्रियों की पोस्टिंग 48% बढ़ी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को मिला विष्णु भैया का उपहार, धनेश्वरी बोलीं- हमर खुशी दुगुना हो गे

    August 26, 2026

    बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर

    August 26, 2026

    CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.