कोरबा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर 2025 को जिले में विशेष आयोजन के तहत एक वृहद निशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम “जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद” निर्धारित की गई है।
शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल कोरबा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर मंगलवार, 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका रोड, कोरबा में होगा।
शिविर में ये सुविधाएँ मिलेंगी
शिविर प्रभारी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों को निशुल्क परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे।
-
रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) और रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच निःशुल्क की जाएगी।
-
स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सामान्य से लेकर कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों के उपचार की परामर्श सुविधा उपलब्ध होगी।
-
पंचकर्म एवं एक्यूप्रेसर थेरेपिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल द्वारा एक्यूप्रेसर पॉइंट्स की निशुल्क जानकारी और उपचार दिया जाएगा।
-
मरीजों को रोगोपचार से संबंधित लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, योग और प्राणायाम के विषय में व्यक्तिगत परामर्श मिलेगा।
-
सभी शिविरार्थियों को निशुल्क औषधि और स्वास्थ्य पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
जन-जन तक आयुर्वेद पहुँचाने का संकल्प
शिविर प्रभारी त्रय डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. राजेश राठौर और डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर का लाभ अवश्य लें और आयुर्वेद के महत्व को समझते हुए अपने जीवन में अपनाएँ।
पंजीयन की सुविधा
शिविर में पंजीयन के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर सकते हैं। इससे उन्हें जांच एवं परामर्श हेतु निर्धारित समय मिल सकेगा और भीड़ के बीच असुविधा से बचा जा सकेगा।



