Monday, July 7, 2025

छत्तीसगढ़ में अब शुरू होगा तबादलों का दौर:IAS पिंगुआ, टोप्पो और IPS भगत का बढ़ सकता है कद; CS-DGP की रेस में ये चेहरे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा बुधवार को पद की शपथ लेने के बाद मंत्रालय पहुंच गए। उन्होंने पूजा-पाठ कर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, एसीएस सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ वी. श्रीनिवास राव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदेश में अब अफसरशाही का चेहरा बदलने की चर्चा है।

सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में तबादलों का दौर शुरू होगा। कहा जा रहा है कि, कांग्रेस सरकार में जिन अधिकारियों ने लीक से हटकर बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं को परेशान किया है। कांग्रेस नेताओं के करीबी बनकर रहे है। ऐसे अफसरों पर गाज गिरेगी। वहीं, चर्चा है कि IPS राहुल भगत, IAS मनोज पिंगुआ और राजेश टोप्पो का कद

ष्णुदेव के पीएस रह चुके IPS भगत को बड़ी जिम्मेदारी संभव

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, आईपीएस राहुल भगत को विष्णुदेव सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसका सबसे कारण है कि भगत पहले भी विष्णुदेव साय के साथ अटैच रह चुके हैं। विष्णुदेव साय जब केंद्रीय राज्य मंत्री थे, आईपीएस भगत उनके पीएस रहे। वहीं आईएएस सुबोध सिंह और अमित अग्रवाल को भी बड़ी जिम्मेदारी संभालने बुलाया जा सकता है।

पिंगुआ और टोप्पो का भी बढ़ सकता है कद

94 बैच के आईएएस मनोज पिंगुआ और 2005 बैच के आईएएस राजेश टोप्पो का भी कद बढ़ सकता है। सीएम सचिवालय में इन्हें जगह मिल सकती है। पिंगुआ साफ सुथरी छवि के आईएएस माने जाते हैं। वहीं राजेश टोप्पो पिछले पांच साल से लूप लाइन में है। रमन सरकार में वो डीपीआर संभालते थे। बीजेपी नेताओं के करीबी कहे जाते हैं।

ढ़ सकता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -