Tuesday, February 3, 2026

जयशंकर के अमेरिका दौरे पर इतनी बातें क्यों, क्या भारत को निराशा हाथ लगी?

जयशंकरडोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर गए थे. भारत में सोशल मीडिया पर कई लोग जयशंकर की तस्वीर शेयर करते हुए लिख रहे थे कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय विदेश मंत्री को पहली पंक्ति में जगह दी गई थी.

इंडिया टुडे ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर शेयर करते हुए 21 जनवरी को लिखा था कि भारतीय विदेश मंत्री को अग्रणी पंक्ति में बैठने की जगह दी गई.

इस फोटो को शेयर करते हुए अंग्रेज़ी अख़बार द हिन्दू की डिप्लोमैटिक अफेयर्स एडिटर सुहासिनी हैदर ने लिखा, ”यह अहम है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जयशंकर को पहली पंक्ति में जगह मिली जबकि क्वॉड गुट के देश ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों को कुछ पंक्ति पीछे जगह मिली.”

अमेरिका के डेलावेयर यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर मुक़्तदर ख़ान ने जयशंकर की तस्वीर दिखाते हुए एक वीडियो बनाया है, जिसमें वह दिखा रहे हैं कि भारतीय विदेश मंत्री पहली नहीं तीसरी लाइन में बैठे थे.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -