जांजगीर-चांपा 13 फरवरी 2026/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक जिले के हाईस्कूल मैदान जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे, जांजगीर में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 फरवरी को हाई स्कूल मैदान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में सभी कवियों ने अपने प्रसिद्ध गीत, कविताओं से सभी श्रोता गणों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में कवियों के द्वारा की गई ओजस्वी प्रस्तुति ने लोगो बांधे रखा। हास्य व्यंग, ओज, श्रृंगार रस एवं गीत ने लोगो को भाव विभूर कर दिया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में श्री शशिकांत यादव (मध्य प्रदेश), डॉ. आदित्य जैन (राजस्थान), श्री गौरव चौहान (उत्तरप्रदेश), श्री अमित शुक्ला (मध्य प्रदेश), प्रीति पाण्डेय (उत्तर प्रदेश), श्री अभिषेक पाण्डेय (छत्तीसगढ़), श्री मीर अली मीर, (छत्तीसगढ़) एवं श्री बंशीधर मिश्रा (छत्तीसगढ़) द्वारा कविता पाठ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


