न्यूज़ भिलाई नगर । साहू मित्र सभा भिलाई नगर साहित्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रविवार दिनांक 22 दिसम्बर 2024 को शाम 4 बजे नव वर्ष के आगमन पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम कर्मा विद्यालय सुपेला के सभागार में आयोजित हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष खेद राम साहू, कार्यकम की अध्यक्षता डॉ दीनदयाल साहू ने की । विशेष अतिथि के रूप में पार्षद नोमिन साहू, महासचिव उनमेश साहू तथा साहित्यकार इंद्रजीत दादर उपस्थित रहे । सभी अतिथियों और साहित्यकारों ने इस वर्ष की बिदाई के साथ ही नववर्ष के आगमन पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत किए । इस कार्यक्रम में साहित्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य गणों के अलावा अंचल के कवियों में जागृति सार्वा, अरुणा जैन, उज्जवला सार्वा, बसंत साहू, शुचि भवि, हरीश देवांगन, हर्ष देव साहू, ध्रुव कुमार साहू, राजेश्वरी साहू के अलावा अन्यान्न्य साहित्यकार व समाज सेवी उपस्थित रहे । साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि साहू मित्र सभा भिलाई द्वारा नव-वर्ष के आगमन से पहले एक काव्य संध्या का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में डॉ दीनदयाल साहू ने विशेष रूप से भाग लिया और अपनी कविताओं के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया । काव्य संध्या में शहर के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया और दर्शकों को अपनी बात रखने का अवसर दिया । कार्यक्रम का उद्देश्य नव-वर्ष के आगमन के अवसर पर साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना था । साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष ने कहा कि हमें डॉ दीनदयाल साहू की उपस्थिति से सम्मानित महसूस हो रहा हैं । उनकी कविताओं ने हमें प्रेरित किया और हमें नव-वर्ष के लिए नई उमंग और उत्साह से भर दिया । कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति सार्वा और आभार प्रदर्शन उनमेंश साहू ने की
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




