सुजाता चक्रवर्ती
जगदलपुर, 22 मई: बकावण्ड से आसना की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार कार आज सुबह करीब 11:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।

इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार मालिक को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कार चालक की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी ली और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सड़क पर गति नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

