Tuesday, July 8, 2025

*नकली खाद बेचने की एजेंसी खोल चुकी है कांग्रेस सरकार : कौशिक*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर किसानों को नकली मुरूम और मिटटी को जबरदस्ती देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में कोरबा में आयोजित कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है।

किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर मुरूम और मिट्टी को जबरदस्ती थमा कर प्रदेश की भूपेश सरकार किस मुंह से किसान हितैषी होने का राग अलापती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर चीज को अपने अवैध कमाई और भ्रष्टाचार की जरिया बना लिया है और अब नकली खाद बेचने के लिये ऐजेंसी खेल कर बैठी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को धोखे में रखकर सत्ता में आई पौने पांच सालों तक किसानों पर अत्याचार करते आई है। लगातार धार खरिदी के नाम पर 4 साल भूपेश सरकार ने समय पर धान नहीं खरीदी। हर बार बहानेबाजी करते रहे है। धान खरिदी के दौरान हर तरफ बाधाएं खड़ी करते रहे है। धान बेचने खरीदी केन्द्र पंहुचने वाले किसानों को रास्ते में रोककर भूपेश टैक्स वसूला जाता। राशन केन्द्रों में तौल से अधिक धान किसानों से जबरन लेकर लूट की गई। गिरदावरी के नाम किसानो के साथ शोषण किया गया। किन्तु अब प्रदेश की जनता एवं किसान भाई-बहन अब कोई अत्याचार सहन नहीं करेंगे। झूठ की बुनियाद पर खड़ी यह सरकार केवल झूठी वाहवाही बटोरने में व एक परिवार के लिए एटीएम बने बैठे है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को न तो प्रदेश जनता की कोई फिक्र है और न ही किसानों की यह तो केवल सत्ता के आनंद से मतलब है इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -