Monday, July 7, 2025

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने जिले वासियों को दी प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितांनद अग्रवाल ने गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर जिलेवासियों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं। हितांनद अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि “गुरूनानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरू थे। उनका जीवन और शिक्षाएं न केवल धर्म विशेष के लिए बल्कि पूरी मानव जाति को सही दिशा दिखाती है। इसलिए उनके जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि “धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए।”

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -