Saturday, February 21, 2026

प्राकृतिक आपदा के बीच एक बहन धनगौदी बरौलिया ने राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई में अपनी साड़ी फाड़कर राखी बांधी , जिसने ने इस दृश्य को देखा सभी की आंखें नम कर दी

न्यूज़ शशिभूषण सोनी ! रक्षाबंधन के पर्व का नाम सुनते ही भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का बोध होने लगता हैं। रक्षाबंधन के पौराणिक कथाओं में कही भी भाई-बहन का जिक्र भले ही नहीं मिलता, अपितु पत्नी द्वारा पति की रक्षा एवं आत्मबल की वृद्धि के लिए रक्षासूत्र बांधने के अनेक प्रमाण जरुर मिलते हैं । इन सबसे अलग उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बीच एक मार्मिक और हृदयस्पर्शी दृश्य शुक्रवार को देखने को मिला और इस दृश्य ने दिल जीत लिया ।

गुजरात की एक महिला ने अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर रक्षासूत्र के रुप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बांधी, जिसने मुख्यमंत्री समेत वहां पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।

गुजरात राज्य के अहमदाबाद के ईशनपुर निवासी धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन-पूजन के लिए उत्तराखंड आई हुई थी। दिनांक 5 अगस्त 2025 को धशली में आई प्राकृतिक आपदा के कारण वह अपने परिवार सहित फंस गई। सड़क मार्ग अवरूद्ध होने और जगह-जगह मलबे के तेज बहाव ने स्थिति को बेहद जटील बना दिया था। हालांकि इसके लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और भारतीय सेना की रेस्क्यु टीम के अथक प्रयासों से बरोलिया और उसके परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शिविर स्थल पहुंचने पर महिला भावुक हो उठी और अपनी साड़ी फाड़कर राखी बांधी ।

शुक्रवार को जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुजरात की एक महिला ने साड़ी फाड़कर राखी बांधी क्योंकि वह और उसका परिवार उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण आपदा में कई दिनों से फंस गए थे । मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू हुए और महिला के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया था ।इस दौरान महिला ने अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर उसे राखी के रूप में मुख्यमंत्री धामी को बांध दिया।

महिला की भावनाएं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया ।

शिविर स्थल पर मौजूद श्रीमति धनगौरी बरौलिया ने राखी बांधते हुए कहा कि ‘ मेरे लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं , जिन्होंने न केवल मेरी, बल्कि यहां पर मौजूद सभी माताओं-बहनों की एक भाई की तरह रक्षा की हैं ! उन्होंने अपनेपन का एहसास कराया हैं । ” साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने कहा कि इस दृश्य को देखकर सभी लोग हस्तप्रभ हो गए। यह केवल एक साड़ी का टुकड़ा मात्र नहीं था बल्कि उस टुकड़े में एक बहन का विश्वास, प्रेम, स्नेह और सुरक्षा की भावना सन्निहित था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहन के प्रति भावनात्मक प्रतिक्रिया।

इस दृश्य को देखकर उत्तराखंड के संवेदनशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भावुक होकर कहा कि वह हर परिस्थिति में आपदा प्रभावित बहनों के साथ खड़े रहेंगे और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी । यह दृश्य मानवीय संवेदनाओं की एक अनोखी मिसाल बन गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं हैं ।

गुजरात के इस महिला और उसके परिवार की कहानी

महिला का नाम श्रीमति धनगौरी बरौलिया हैं जो कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर की रहने वाली हैं । वह अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थी। दिनांक 5 अगस्त को धराली में आई भीषण आपदा ने उनके जीवन की दिशा ही बदल कर रख दी ।अचानक आए मलबे और तेज बहाव से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया और वे अपने परिवार सहित फंस गईं ।राहत और बचाव कार्य के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया था

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -