कोरबा। बालको नगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीदी रुक्मणी जी ने सभी उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जय नंद राठौर, महामंत्री संपत यादव, मंडल मंत्री माहेश्वरी गोस्वामी, कृष्णी राठौर, बालको मैत्री संघ के अध्यक्ष के. एन. सेठ, महामंत्री पी. एल. सोनी समेत अन्य सदस्य, गांव और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के इस पवित्र पर्व के महत्व पर चर्चा की गई और सभी ने मिलकर भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।



