Wednesday, March 12, 2025

यातायात पुलिस जांजगीर की सराहनीय पहल रोड में घुमने वाले गायों/बैलो के गले पर रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है।

⏩ श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का अभियान जिला पुलिस जांजगीर द्वारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्ग दर्शन में जिले के हाइवे रोड/मुख्यालय जांजगीर के रोड पर घुमंतु गाया/बैलो को पकड़कर गले में सुरक्षार्थ रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है। जिससे रात्रि में रेडियम पट्टी पर प्रकाश पड़ने पर वाहन दुर्घटनाओं से बची जा सकें।

⏩उपरोक्त अभियान में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर एवं यातायात पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -