Monday, July 7, 2025

राशन कार्ड बदलने की प्रक्रिया शुरू:राशन कार्ड ​में फोटो और रंग बदलेंगे, इस पर खर्च होंगे 10 करोड़

सरकार बदलने के साथ ही एक बार फिर राशन कार्ड बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 77 लाख राशन कार्ड बदलने में पिछली बार सरकार बदलने के बाद 2019 में 8 से 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इस बार फिर रंग और फोटो बदलने में इतनी ही रकम खर्च की जाएगी। कार्ड का रंग भगवा करने के साथ उसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो हटाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की तस्वीर प्रिंट की जाएगी। पिछली सरकार में भी मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री की तस्वीर प्रिंट की गई थी। कार्ड का रंग और फोटो बदलने के बाद अगले महीने से नए राशन कार्ड बांटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एक महीने के भीतर 19 फरवरी तक 77 लाख राशन कार्ड बांटने का टारगेट तय किया गया है। इतने कम समय में लाखों कार्ड कैसे छपेंगे इस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अभी केवाईसी करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 1.50 लाख से ज्यादा लोगों ने नए कार्ड के लिए आवेदन भी कर दिया है। ज्यादातर लोग राशन दुकान संचालकों से क्यूआर कोड से कार्ड का नवीनीकरण करवा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि नवीनीकरण के बाद नया कार्ड राशन दुकानों से ही लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -