Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष: ग्राम लोहर्सी में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ
    Chhattisgarh

    राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष: ग्राम लोहर्सी में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    News EditorBy News EditorNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 07 नवंबर 2025/ राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज देश एवं प्रदेश के साथ जिले के सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में सामूहिक राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम लोहर्सी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन हुआ।
    इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, श्री गुलाब चंदेल, श्री अमर सुलतानिया, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, वनमंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    कार्यकम का शुभारंभ देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत के पंक्तियों की भावार्थ से देश वासियों को अवगत कराया। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 150 रूपए का सिक्का तथा डाक टिकट जारी किया गया। जिले में कलेक्टोरेट सहित समस्त कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन किये और दिल्ली से लाईव प्रसारित कार्यक्रम को देखा। कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार के संस्कृति मार्ग-दर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्ष भर चलने वाले महा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जन भागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 07 से 14 नवंबर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रीय गीत के सामुहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026

    शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    May 31, 2026

    उठाईगिरी के मामले में 03 माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

    May 31, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.