जमनीषाली, 28 जुलाई: सेजेस जमनीषाली में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस आयोजन के दौरान वाणिज्य विषय के अंतर्गत डॉ. तारकेश्वरी मिश्रा ने छात्रों के लिए एक अनोखी और शिक्षाप्रद पहल की। उन्होंने छात्रों की सहभागिता से वाणिज्य शिक्षा के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से समझाने के लिए शिक्षक सहायक सामग्री (TLM) तैयार करवाई।
शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत, डॉ. मिश्रा ने डेबिट और क्रेडिट, तात्कालिक चिट्ठा, और मैस्तो की आवश्यकता का सिद्धांत जैसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक विषयों पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। इस कार्य में चार्ट पेपर, डिस्पोजल सामग्री, ऊन और कार्डबोर्ड का प्रयोग कर छात्रों ने विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री तैयार की। इस प्रक्रिया में छात्रों ने रचनात्मकता का परिचय दिया और खेल विधि द्वारा वाणिज्यिक शब्दावली और सिद्धांतों को सहज रूप से समझने का प्रयास किया।


