Saturday, February 21, 2026

सक्ती पुलिस की कार्रवाई : तस्करी के आंध्रप्रदेश–महाराष्ट्र – छत्तीसगढ़ नेटवर्क का भंडाफोड़

➡ * पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से)* द्वारा जिले में गौवंश तस्करी पर विशेष निगरानी रखकर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था जिसके तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराकर दिनांक 08.09.2025 को आरोपी 01. विय्यापु अप्पलकोण्डा पिता विय्यापु देवुड्डु उम्र 49 साल साकिन देवावरम थाना नाकापल्ली जिला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन कंटेनर क्रमांक MH 20 EL 1455 रंग कत्था कीमती 4000000/रू (चालीस लाख रूपये) एवं 41 नग बैल प्रत्येक बैल की कीमती 15000/रू कुल 6,15,000/ रू एवं बातचीत (संपर्क) में प्रयुक्त एक काला रंग का LAVA कंपनी कीपेड वाला मोबाईल माडल LF1008 जिसका IMEI 01. 351860525406056 IMEI 02. 351860525406064 जिसमें एयरटेल कंपनी का सीम लगा हुआ पुरानी ईस्तेमाली कीमती 1000/रू एवं आरोपी 02. चप्पा नौकराजु पिता चप्पा कोण्डा उम्र 33 साल साकिन देवावरम थाना नाकापल्ली जिला विशाखापटनम आंध्रप्रदेश के कब्जे से 41 नग बैल प्रत्येक बैल की कीमती 15000/रू कुल 6,15,000/रू एवं बातचीत (संपर्क) में प्रयुक्त एक स्लेटी काला रंग का REALME कंपनी की स्मार्ट टच स्क्रीन मोबाईल फोन माडल RMX3201 जिसका ΙΜΕΙ 01. 860920058948678 IMEI 02. 860920058948660 जिसमें एयरटेल कंपनी का सीम लगा हुआ पुरानी ईस्तेमाली कीमती 10,000/रू एवं पायलेटिंग वाहन एक सफेद रंग के XL6 कार क्रमांक CG 22 Z 7262 कीमती 12,000,00/रू मय चाबी जुमला कीमती 64,52,000/रू (चौसठ लाख बावन हजार रूपये) को आरोपी पुरूषोत्तम कुर्रे पिता तेजूराम कुर्रे साल साकिन सुहागपुर चौकी बेलादुला थाना सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ़ (छ.ग.) से जप्त किया गया। जप्त 82 नग बैल का पशु चिकित्सक जैजैपुर से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मण्डी परिसर हसौद में सुरक्षित रखकर चारा पानी का व्यवस्था कराया गया है। घटना में फरार आरोपी मिट्ठू बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे ग्राम भनेतरा, कंटेनर वाहन चालक सुधेश प्रदीप, सहायक चालक ईश्वर, कंटेनर वाहन स्वामी अनिष केपी एवं योगेश बंजारे की पतासाजी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में टीम गठित किया गया है।
➡ नाम फरार आरोपीगण—
1. मिट्ठू बंजारे ग्राम भनेतरा थाना हसौद
2. ओमप्रकाश बंजारे ग्राम भनेतरा थाना हसौद
3. कंटेनर वाहन चालक सुधेश प्रदीप
4. कंटेनर वाहन सहायक चालक ईश्वर
5. कंटेनर वाहन स्वामी अनिष केपी
6. योगेश बंजारे ग्राम पथरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी हसौद, सउनि बिसोहन चंद्रा, प्र.आर. परमानंद घृतलहरे, नन्दूराम साहू, ओमप्रकाश अजगल्ले, संजय शर्मा, रामगिलास लहरे, फलेन्द्र मनहर, आर. राजेश यादव, नारायण यादव, कमलेश धारिया, घनश्याम पाण्डेय, शिवगोपाल रात्रे थाना हसौद, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर, आर. अलेक्सयुस मिंज, कमलेश लहरे, जितेन्द्र कंवर सायबर सेल का विशेष योगदान रहा है।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -