Friday, February 20, 2026

समस्त प्रकार के हृदय रोगों के लिये उपयोगी अर्जुन क्षीर क्वाथ भी निशुल्क पिलाया जायेगा

29 सितंबर विश्व हृदय दिवस पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट,आरोग्य भारती एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सभी प्रकार के हृदय रोगों के अलावा स्त्री पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु निःशुल्कआयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श उपचार तथा निशुल्क इसीजी जांच एवं सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) प्रशिक्षण शिविर दिनाँक 29 सितंबर 2025 सोमवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषाधलय एमआईजी 20, महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है।जिसमें अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, चिकित्सक द्वय नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने शिविर के विषय में बताते हुये कहा की प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (विश्व हृदय दिवस) मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगो को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना है, ताकि न केवल हृदय रोगों से अपितु हृदय से संबंधित अन्य बीमारीयों से भी बचा जा सके। इसी तारतम्य में हृदय रोगों तथा हृदय रोगों के अलावा स्त्री पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु विशेष निशुल्क आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श उपचार तथा निशुल्क इसीजी जांच एवं सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषाधलय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में किया जा रहा है। शिविर मे मिलने वाली सुविधाओं के विषय में बताते हुये नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा कहा की सडन कार्डियक अरेस्ट (हृदयाघात) से सबसे ज्यादा मृत्यु के आंकड़े सामने आते है। हृदयाघात कभी भी किसी को भी कहीं पर भी आ सकता है। जिससे जीवन रक्षा के लिये उपयोगी प्राथमिक उपचार में प्रयोग में लाये जाने वाले “सावित्री आसन” “सीपीआर, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन अर्थात हृदफुफ्फुसीय पुनर्जीवन थेरेपी” की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर में इसीजी की जांच निशुल्क की जायेगी साथ ही समस्त प्रकार के हृदय रोगों के लिये उपयोगी अर्जुन क्षीर क्वाथ भी निशुल्क पिलाया जायेगा। हृदय रोगों के लिये उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क दी जायेगी। साथ ही शिविर में ब्लड प्रेसर के साथ साथ रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) की निशुल्क जांच कर ब्लड प्रेसर तथा मधुमेह के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परीक्षित औषधि एवं अर्जुन टैब भी निशुल्क दी जायेगी। साथ ही शिविर में आये रोगियों को उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । साथ ही रोगियों को उनके लिये उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श दिया जाएगा। नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से विश्व हृदय दिवस पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट,आरोग्य भारती एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सभी प्रकार के हृदय रोगों के अलावा स्त्री पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु दिनाँक 29 सितंबर 2025 सोमवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषाधलय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में आयोजित इस विशेष निःशुल्क आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं ग्रह चिकित्सा परामर्श उपचार तथा निशुल्क इसीजी जांच एवं सीपीआर थेरेपी (सावित्री आसन) प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाईल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -