हाफ मर्डर मामलें की फरार आरोपी महिला गिरफ्तार

हाफ मर्डर मामलें की फरार आरोपी महिला गिरफ्तार घरघोड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रही आरोपियों को आज तमनार क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना के बाद से आरोपिया बैंगलौर में लुक छिप कर रह रही थी । आज जब थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा को आरोपिया दिशा भगत के ग्राम कोसमपाली तमनार में देखे की सूचना मिली तो तत्काल महिला स्टाफ के साथ ग्राम कोसमपाली में दबिश दिया गया और आरोपिया दिशा भगत पिता स्व. दुखराम भगत उम्र 23 वर्ष सा. रूमकेरा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) वर्तमान पता – सिटी फेस-1 बैंगलोर (कर्नाटक) को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे विधिवत पूछताछ करने पर अपनी बड़ी बहन आरोपिया धनकुंवर तिग्गा के साथ मिलकर धनकुंवर की ननद रमा उरांव की हत्या की साजिश रचने और हत्या को अंजाम देने लड़के तैयार करना स्वीकार की है। आरोपिया से घटना करने में प्रयुक्त एक रियलमी कंपनी का मोबाईल जप्त कर आरोपिया का गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 3, उरांवपारा में 21 अगस्त 2023 की सुबह रमा उरांव पिता स्वर्गीय मयाराम उरांव (उम्र 30 वर्ष) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या की नियत से हमला किया गया था, जिसमें घरघोड़ा पुलिस और रायगढ़ साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 72 घंटे के भीतर न मामले का खुलासा कर हमलावर युवकों सहित प्लानिंग करने वाली महिला को गिरफ्तार किया। पूर्व में गिरफ्तार आरोपिया धनकुंवर तिग्गा ने अपने खुलासे में बताया कि उसका पति रामलाल एसईसीएल कर्मचारी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -