Tuesday, July 8, 2025

अमेरिका में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान

अमेरिका में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयानन्यूयॉर्क: मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने बी.आर. अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि संविधान कितना भी बुरा क्यों न हो, यह अच्छा हो सकता है यदि इसे चलाने वाले लोग ‘अच्छे लोग’ हों। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से कानूनी प्रणाली ने अकसर वंचित सामाजिक समूहों के खिलाफ ‘ऐतिहासिक गलतियों’ को कायम रखने में ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ अदा की हैं। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक गलतियां अन्याय को बढ़ावा देती हैं।

वह ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर की अधूरी विरासत’ विषय पर रविवार को मैसाचुसेट्स के वाल्थम स्थित ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी में आयोजित छठे अंतररराष्ट्रीय सम्मेलन को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्य न्यायाधीश का संबोधन ‘रिफॉर्मेशन बियोंड रिप्रजेंटेशन : द सोशल लाइफ ऑफ द कंस्टिट्यूशन इन रेमेडिंग हिस्टॉरिकल रांग्स’ विषय पर था। इस सम्मेलन का 2023 संस्करण ‘कानून, जाति और न्याय की खोज’ पर केंद्रित था।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि पूरे इतिहास में हाशिए पर रहे सामाजिक समूहों को भयानक एवं गंभीर गलतियों का सामना करना पड़ा है, जो अकसर पूर्वाग्रह और भेदभाव जैसी चीजों से उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि क्रूर दास प्रथा ने लाखों अफ्रीकियों को जबरन उखाड़ फेंका और मूल अमेरिकियों को विस्थापन का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -