Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली समय सीमा की बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली समय सीमा की बैठक

    News EditorBy News EditorJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 07 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, लोक सेवा गांरटी से प्राप्त आवेदन की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को बारिश के मौसम में अलर्ट मोड रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों, विशेषकर रिहायशी इलाकों में पानी भरने की स्थिति में तत्काल संयुक्त टीम गठित कर समस्या का समाधान किया जाए।
    कलेक्टर ने बैठक में कहा कि बांधों एवं जलाशयों, पिकनिक स्पाट में जहां पानी का स्तर अधिक रहता है, वहां सभी संबंधित विभाग नियमित निगरानी रखे। साथ ही जल भराव, जल निकासी और यातायात संबंधी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। यदि कही बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल सूचना दें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नुकसान होने की स्थिति में तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने मलेरिया, डायरिया जैसे मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य अमले को सतर्क रहकर आवश्यक कार्यवाही करने व जल स्रोतों की जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र से समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल स्थल निरीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु फॉगिंग, दवाओं का छिड़काव एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरा जाए। लोक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं राष्ट्रीय मार्ग विभाग की जहां सड़क है, वही विभाग जिम्मेदारी के साथ गुणवत्ता पूर्ण ढंग से मरम्मत कार्य सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
    कलेक्टर ने अधिकारियों को छात्रावासों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने, मरम्मत कार्यों की आवश्यकता की पहचान करने और उसकी रिपोर्ट समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मकानों में गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ कार्याें को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना में जमीन से संबंधित आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाये गये है। कलेक्टर बैठक में रेलवे विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रस्तावित अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज और अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    बैठक में उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने जाति प्रमाण पत्र वितरण, रामलला दर्शन योजना, पीडीएस भवन निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं उपयोग से जुड़ी अन्य गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान योजना एवं वयवंदना कार्ड बनाने को लेकर कहा कि इनका लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र हितग्राहियों को मिलना चाहिए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं की जमीनी स्थिति की नियमित निगरानी करने, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-सीमा में लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, केसीसी, ई-ऑफिस, फार्मर रजिस्ट्री, अनुकम्पा नियुक्ति सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.