Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : गांव में पसरा सन्नाटा ,माँ की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    April 30, 2026

    10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 30, 2026

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से श्रीमती सावित्री को मिला संबल

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *बनारस के तर्ज पर कोरबा में होगा हसदेव महाआरती का आयोजन, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल…* 
    Chhattisgarh

    *बनारस के तर्ज पर कोरबा में होगा हसदेव महाआरती का आयोजन, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल…* 

    News EditorBy News EditorNovember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    *कोरबा* । हिंदू क्रांति सेना के द्वारा कोरबा के सर्वमंगला मंदिर घाट पर देव दीपावली के उपलक्ष्य में हसदेव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, इसे बनारस के देव दीपावली की गंगा आरती की तर्ज पर कराया जा रहा है. आयोजन की तैयारी में समिति के कार्यकर्ता पिछले एक महीने से लगे हुए हैं और आरती की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है ।हसदेव महाआरती का आयोजन 27 नवंबर सोमवार की शाम 5 बजे से होगा और सर्वमंगला मंदिर घाट को बनारस की तर्ज पर सजाया जा रहा है. बनारस से पंडित भी इस आरती के लिए कोरबा आ रहे हैं.पूजा और हवन कोरबा के ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा ।

    *बनारस के पंडित कोरबा में करेंगे हसदेव महा आरती*

     

    हिंदू क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि बनारस की देवदीपावली और गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है इसीलिए हसदेव महाआरती करने के लिए बनारस से हीं पंडित आएंगे. पिछले साल भी हिंदू क्रांति सेना ने सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव महाआरती का भव्य आयोजन किया था. लेकिन इस साल की हसदेव महाआरती काफी खास होगी. इस बार के हसदेव महा आरती में दर्री,बालको,कूसमुंडा,कटघोरा,पाली एवं उरगा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कोरबा एवं आस पास के ज़िलों से भी श्रद्धालु सम्मिलित होंगे ।पिछले साल 20 हजार के आस-पास श्रद्धालु हसदेव महा आरती में शामिल हुए थे. अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि इस साल उससे भी अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे.

     

    *30 हजार से अधिक श्रद्धालु हसदेव महा आरती में होंगे शामिल*

     

    राहुल चौधरी ने बताया कि हसदेव महा आरती को सफल बनाने के लिए 100 से अधिक कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि बनारस के पंडितों के द्वारा आरती किया जाएगा. इस हसदेव महाआरती का आयोजन लोगों को देव दीपावली के दिन दीपदान करने और आरती करने के विशेष महत्व को बताने हेतु किया जा रहा है साथ ही नदियों की महत्ता बताने तथा उनके संरक्षण हेतु प्रयास करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा ।जिसमें 30 हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य हसदेव महा आरती का आयोजन किया जाएगा. मंत्रोच्चार करने वाले पंडितों के साथ ही शहर भर के श्रद्धालुओं को ,हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठन और आम लोगों को आयोजन में आमंत्रित किया गया है.

    हसदेव महा आरती 2023 में मुख्य आकर्षण के केंद्र में 11000 दीप प्रज्वलन, 2100 दीपदान, 51 लीटर दूध से दुधाभिषेक, 51 मी. चुनरी भेंट, बनारस के पंडितों द्वारा महा आरती, भव्य आतिशबाजी, साउंड एवं लाइट शो, लेजर लाइट शो, भजन संध्या, पुष्प वर्षा के अलावा झांकी व ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद भी किया जाएगा.

    *महाआरती के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था*

     

    पिछले साल महाआरती में प्रशासन व पुलिस का काफी सहयोग प्राप्त हुआ था इस वर्ष भी आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस सुरक्षा के साथ साथ ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मौके पर जुटी रहेंगे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : गांव में पसरा सन्नाटा ,माँ की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    April 30, 2026

    10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 30, 2026

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से श्रीमती सावित्री को मिला संबल

    April 30, 2026

    आकांक्षा आवासीय कोचिंग संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदन अब 8 मई आमंत्रित

    April 30, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 02 मई को ग्राम पंचायत सरखों में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

    April 30, 2026

    CG Police Transfer : पुलिस में बड़ी सर्जरी’ नए ‘अजाक’ थाने की शुरुआत, TI-SI समेत कई का तबादला

    April 30, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG News : गांव में पसरा सन्नाटा ,माँ की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    April 30, 2026

    10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 30, 2026

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से श्रीमती सावित्री को मिला संबल

    April 30, 2026

    आकांक्षा आवासीय कोचिंग संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदन अब 8 मई आमंत्रित

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.