⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी संतराम कश्यप निवासी गोदना के कब्जे से 13 पाव अंग्रेजी शराब 05 नग बीयर और मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।



