जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के सीतामणी क्षेत्र में निवासरत एक व्यवसायी पत्नी के साथ भगवान गणेश के दर्शन करने निकले थे। तब अचानक बाइक से दो युवक आए और अशोक अग्रवाल की पत्नी संतोषी अग्रवाल की सोने की चैन पलक झपकते ही छीन कर ले भागे।
बताया जा रहा हैं की व्यवसायी अशोक अग्रवाल अपनी पत्नी संतोषी अग्रवाल के साथ सप्तदेव मंदिर के समीप पहुंचे ही थे तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने हेलमेट लगा रखा था वहीं पीछे बैठे युवक ने भगवा रंग के गमछे से मुंह बांधा हुआ था, अचानक उन्होंने संतोषी अग्रवाल के गले से चेन खींच भाग निकले।
लगभग ढाई तोले सोने की चेन की लूट होने की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन चैन लूटने वालों का पता नहीं चला। अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं और उनकी तलाश जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


