Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल, चार कैदियों के फरार होने के बाद बंदी की मौत ने बढ़ाई मुश्किलें

    November 18, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत फिजियोथेरेपिस्ट, लैबोरेटरी टेक्नीशियन पद का चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी

    November 18, 2026

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के विद्यार्थियों को संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा के आयुष चिकित्सकों द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत का उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण, संवेदनशीलता एवं नगर के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे अविस्मरणीय कार्यों के लिये उनके सम्मान का कार्यक्रम होटल टॉप इन टाउन में आयोजित किया गया। जिसमें आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने महापौर संजू देवी सिंह राजपूत को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अपने उद्बोधन में महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने इस सम्मान समारोह के लिये आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुये कहा कि हम सभी का कार्य सेवा करना है। और हम हर सेवा कार्य को मिलजुल कर अंजाम देंगे और नगर पालिक निगम कोरबा के विकास का नया आयाम गढ़ेंगे। मेरा मानना है की जनप्रतिनिधि को सहजता से उपलब्ध होने वाला होना चाहिये और मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि न केवल आप लोगों के लिये वरन पूरे नगर के लिये मैं सरलता से उपलब्ध हूं और रहूंगी और पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करूँगी। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ.देवेंद्र कश्यप, आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ.राघवेन्द्र सिंह ठाकुर,आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) पेंड्रा के जिलाध्यक्ष डॉ.मृत्युंजय शर्मा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा (आयुष्मा) के संरक्षक डॉ.आर.सी.पांडे, डॉ.प्रदीप जैन, डॉ.जे.पी.चंद्रा, डॉ.के.के.पोद्दार, डॉ.उदय शर्मा, डॉ.कमलेश दुबे, डॉ.अतुल धाबु, डॉ.सपना धाबु, अध्यक्ष डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, सचिव डॉ.राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय वैष्णव, डॉ.पदुम लाल साहू, डॉ.प्रदीप देवांगन, डॉ.अमित मिश्रा, डॉ.प्रियदर्शिनी मिश्रा, डॉ.राजीव श्रीवास, डॉ.हेमंत पटेल, डॉ.सुरेंद्र मिश्रा, डॉ.सपना मिश्रा, डॉ.संगीता शर्मा, डॉ.उपमा नायक, डॉ.ललित साहू, डॉ.राहुल जायसवाल, डॉ.अजय निर्मलकर, डॉ.स्वर्ण सिंह चंद्रा, डॉ.अनूप सिंह कंवर,डॉ.अमितेष शुक्ला, डॉ.ऋतु सिंह, डॉ.राजश्री, डॉ.मेमु पटेल, डॉ.अरविंद साहू, डॉ.बंशीधर नायक एवं डॉ.अश्विनी आर्य के अलावा बड़ी संख्या में आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम का संचालन आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने किया। अंत मे आभार प्रदर्शन डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने किया। फ़ोटो 1-महापौर संजू देवी सिंह राजपूत को सम्मानित करते आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) के पदाधिकारी एवं सदस्य। 2-महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा)के अध्यक्ष डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा एवं अन्य चिकित्सकगण।
    Chhattisgarh

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा के आयुष चिकित्सकों द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत का उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण, संवेदनशीलता एवं नगर के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे अविस्मरणीय कार्यों के लिये उनके सम्मान का कार्यक्रम होटल टॉप इन टाउन में आयोजित किया गया। जिसमें आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने महापौर संजू देवी सिंह राजपूत को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अपने उद्बोधन में महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने इस सम्मान समारोह के लिये आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुये कहा कि हम सभी का कार्य सेवा करना है। और हम हर सेवा कार्य को मिलजुल कर अंजाम देंगे और नगर पालिक निगम कोरबा के विकास का नया आयाम गढ़ेंगे। मेरा मानना है की जनप्रतिनिधि को सहजता से उपलब्ध होने वाला होना चाहिये और मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि न केवल आप लोगों के लिये वरन पूरे नगर के लिये मैं सरलता से उपलब्ध हूं और रहूंगी और पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करूँगी। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ.देवेंद्र कश्यप, आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ.राघवेन्द्र सिंह ठाकुर,आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) पेंड्रा के जिलाध्यक्ष डॉ.मृत्युंजय शर्मा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा (आयुष्मा) के संरक्षक डॉ.आर.सी.पांडे, डॉ.प्रदीप जैन, डॉ.जे.पी.चंद्रा, डॉ.के.के.पोद्दार, डॉ.उदय शर्मा, डॉ.कमलेश दुबे, डॉ.अतुल धाबु, डॉ.सपना धाबु, अध्यक्ष डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, सचिव डॉ.राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय वैष्णव, डॉ.पदुम लाल साहू, डॉ.प्रदीप देवांगन, डॉ.अमित मिश्रा, डॉ.प्रियदर्शिनी मिश्रा, डॉ.राजीव श्रीवास, डॉ.हेमंत पटेल, डॉ.सुरेंद्र मिश्रा, डॉ.सपना मिश्रा, डॉ.संगीता शर्मा, डॉ.उपमा नायक, डॉ.ललित साहू, डॉ.राहुल जायसवाल, डॉ.अजय निर्मलकर, डॉ.स्वर्ण सिंह चंद्रा, डॉ.अनूप सिंह कंवर,डॉ.अमितेष शुक्ला, डॉ.ऋतु सिंह, डॉ.राजश्री, डॉ.मेमु पटेल, डॉ.अरविंद साहू, डॉ.बंशीधर नायक एवं डॉ.अश्विनी आर्य के अलावा बड़ी संख्या में आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम का संचालन आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने किया। अंत मे आभार प्रदर्शन डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने किया। फ़ोटो 1-महापौर संजू देवी सिंह राजपूत को सम्मानित करते आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) के पदाधिकारी एवं सदस्य। 2-महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा)के अध्यक्ष डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा एवं अन्य चिकित्सकगण।

    News EditorBy News EditorJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 20 जुलाई 2026। विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के तहत ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं आधारभूत विकास कार्यों को गति मिल रही है। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आने के साथ गांवों में विकास की नई उम्मीद जगी है।
    जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री में नाला पर गेबियन स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य जोबी डूडमाही नाला में खम्हन के खेत के पास लगभग 4.75 हजार एवं बलदाऊ के खेत के पास 4.74 लाख की स्वीकृत राशि से कराया जा रहा है। इस संरचना के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होगा, भू-जल स्तर में वृद्धि होगी तथा आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे जल संकट की समस्या में कमी आएगी और कृषि कार्यों को भी स्थायी आधार मिलेगा। साथ ही मिट्टी के कटाव पर नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। निर्माण कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रमिक कार्यरत हैं। श्रमिकों ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से उन्हें अपने ही गांव में नियमित रोजगार मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। अब रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और परिवार के साथ रहते हुए सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर रहे हैं।
    योजना से लाभान्वित हितग्राही श्री राकेश कुमार रोहिदास, श्री सुनील कुमार ताम्रकर, श्रीमती द्रौपदी बाई, श्रीमती छठबाई, श्रीमती अमरिका बाई, श्रीमती रूखमणी कश्यप, श्रीमती गुड्डी, श्रीमती सुनीता, श्रीमती लता देवी, श्रीमती राधा देवी, श्रीमती लक्ष्मीबाई, श्रीमती बसंती बाई एवं श्रीमती लक्ष्मीन बाई ने बताया कि उन्हें वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से हो सकेगी। ग्रामीणों ने बताया कि योजना के माध्यम से गांवों में गेबियन स्ट्रक्चर, तालाब निर्माण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, अधोसंरचना विकास एवं अन्य जनहितकारी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इन कार्यों से एक ओर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा तो दूसरी ओर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर निरंतर रोजगार भी मिलेगा। ग्रामीणों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना रोजगार और विकास का प्रभावी माध्यम बन रही है। गेबियन स्ट्रक्चर जैसे स्थायी निर्माण कार्य आने वाले वर्षों में किसानों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और गांव आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल, चार कैदियों के फरार होने के बाद बंदी की मौत ने बढ़ाई मुश्किलें

    November 18, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत फिजियोथेरेपिस्ट, लैबोरेटरी टेक्नीशियन पद का चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी

    November 18, 2026

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के विद्यार्थियों को संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 18, 2026

    Korba Breaking: नहाने गए बुजुर्ग की नदी में मिली लाश, कपड़े और साबुन किनारे छोड़ गए थे बाबूलाल

    November 18, 2026

    CG DA Hike : छत्तीसगढ़ में अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, IAS-IPS और IFS अधिकारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    November 18, 2026

    CG Cabinet Decision 2026 : छोटी ग्राम पंचायतों को मिलेगा नलजल अनुदान, 75% जल प्रभार वसूली पर मिलेंगे 50 हजार रुपये

    November 18, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल, चार कैदियों के फरार होने के बाद बंदी की मौत ने बढ़ाई मुश्किलें

    November 18, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत फिजियोथेरेपिस्ट, लैबोरेटरी टेक्नीशियन पद का चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी

    November 18, 2026

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के विद्यार्थियों को संस्था एवं पाठ्यक्रम परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 18, 2026

    Korba Breaking: नहाने गए बुजुर्ग की नदी में मिली लाश, कपड़े और साबुन किनारे छोड़ गए थे बाबूलाल

    November 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.