कटघोरा, 21 सितम्बर 2024 – शासकीय प्राथमिक शाला ज्ञानज्योति तुलसीनगर के तीन शिक्षक, जिनमें प्रधान पाठक श्री अरविंद पाठले, सहायक शिक्षक एल.बी. श्रीमती आहुति भास्कर और श्री मित्तल साहू शामिल हैं, आज विद्यालय से बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने यह पाया कि स्कूल के मुख्यमार्ग पर स्थित होने के कारण बच्चे सड़क पर खेलते रहे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रही। शिक्षा अधिकारियों ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


