Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    September 8, 2026

     *गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने  कोरबा पुलिस की पहल*

    September 8, 2026

    CG Health News : छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की कमी होगी दूर’ स्वास्थ्य मंत्री का बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    News EditorBy News EditorSeptember 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 7 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रतिमाह अपने-अपने अनुविभाग में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठकों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों, हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं जनसमस्याओं के निराकरण की स्थिति की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने जिले के जर्जर स्कूल भवनों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को लेकर भी गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे भवनों का सर्वे करने तथा जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों को डिस्मेंटल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।
    कलेक्टर श्री महोबे ने रेडी-टू-ईट के वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि हितग्राहियों को नियमित रूप से इसका वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा यह भी निगरानी रखी जाए कि समुचित उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं हितग्राहियों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गरम भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन की तैयारियो की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अभियान का उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कलेक्टर ने अभियान के दौरान नोडल विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों – कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा।
    कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को समय पर छात्रवृत्ति प्रकरणों की स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन करवाने तथा इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। साथ ही प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर ने श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष श्रमिकों का ई-केवाईसी अभियान चलाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र श्रमिकों का ई-केवाईसी समय पर पूर्ण होने से उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।
    बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने शत-प्रतिशत फाइलों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने तथा समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को क्षमता विकास के लिए आईगॉट प्लेटफॉर्म पर प्रतिमाह कम से कम एक घंटे का कोर्स पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    September 8, 2026

     *गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने  कोरबा पुलिस की पहल*

    September 8, 2026

    CG Health News : छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की कमी होगी दूर’ स्वास्थ्य मंत्री का बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान

    September 8, 2026

    High Court’ की दो टूक’ धार्मिक संस्था दे सकती है सिर्फ राय, अदालत का दर्जा नहीं

    September 8, 2026

    जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    September 8, 2026

    जनदर्शन में आवेदकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 94 आवेदन प्राप्त

    September 8, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    September 8, 2026

     *गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने  कोरबा पुलिस की पहल*

    September 8, 2026

    CG Health News : छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की कमी होगी दूर’ स्वास्थ्य मंत्री का बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान

    September 8, 2026

    High Court’ की दो टूक’ धार्मिक संस्था दे सकती है सिर्फ राय, अदालत का दर्जा नहीं

    September 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.