कोरबा 31 अक्टूबर 2025 /
देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलाई। सभी ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इसी प्रकार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एवं देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


