Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

    June 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान रू शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर किया सर्जिकल स्ट्राइक
    Chhattisgarh

    कोरबा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर किया सर्जिकल स्ट्राइक

    News EditorBy News EditorSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय यु.बी.एस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना व विमल कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

    कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत आम जनों से लगातार सूचनाओं प्राप्त हो रही है जिस पर पुलिस के द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि कटघोरा अंतर्गत ग्राम जटांगपुर अहिरन नदी किनारे अलग-अलग जगह पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा है की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा जाकर दबिश दिया गया। दबिश के दौरान नदी किनारे कच्ची महुआ शराब बनाने के उपकरण के साथ-साथ महुआ पास मिला जिस पर पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 4 महुआ शराब भट्टी, 1.5 टन या 1500 किलोग्राम 45 बोरी में महुआ पास को नष्ट किया गया एवं महुआ शराब बनाने वाले उपकरण को पुलिस के द्वारा कब्जा पुलिस लिया गया।

    इसी क्रम में थाना प्रभारी दीपका एवं उनके थाना स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्ध अभियान चला कर कार्यवाही किया गया। जो ग्राम दुरेना नर्सरी जंगल में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले समे लाल धुनहार पिता गंगाराम धनुहार उम्र 55 साल सा० दुरेना थाना दीपका जिला कोरबा को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब के साथ पकडा गया। जिसके कब्जे से दो जरिकेन में भरा 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी समे लाल धनुहार के विरूद्ध थाना दीपका में 278/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

    इसी क्रम में बाँकीमोगरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुंड़ाभाठा डगनिया निवासी गीता बाई सोनी थैली में महुआ शराब रखकर बिक्री करने अपने घर की ओर जा रही है की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मुंड़ाभाठा डगनिया जाकर घेराबंदी कर गुप्त स्थान पर एक महिला मिली जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गीताबाई सोनी बताया और उसके पास एक थैला मिला जिसके अंदर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब प्रत्येक में दो-दो लीटर कुल चार लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपिया गीताबाई सोनी पति स्वर्गीय सुखलाल सोनी उम्र 40 वर्ष साकिन मुंड़ाभाठा डगनिया थाना बाकींमोगरा जिला कोरबा के विरूद्ध आबकारी एक्ट कायम कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

    पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

    June 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान रू शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार

    June 15, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र घोषित, 5 दिनों में होंगी 5 महत्वपूर्ण बैठकें

    June 15, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

    June 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान रू शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार

    June 15, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.