Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Constable Suspended : हादसा स्थल पर लापरवाही पड़ी महंगी, डायल-112 के आरक्षक को निलंबित कर विभाग ने दिया सख्त संदेश

    July 2, 2026

    PF भुगतान के एवज में मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    CG News : मानसून के बीच बिजली का तांडव, ट्रक पर गिरी आसमानी बिजली से मचा हड़कंप

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा पुलिस ने बोरी में बांधकर डेम में फेके गए 17 टुकड़ों में काटी गई लाश की चुनौतीपूर्ण गुत्थी सुलझा ली है। झारखण्ड राज्य के रांची निवासी मोहम्मद वसीम अंसारी की नृशंस हत्या के गुनाह में शामिल किशोरी (नाबालिग) प्रेमिका और उसके बालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Chhattisgarh

    कोरबा पुलिस ने बोरी में बांधकर डेम में फेके गए 17 टुकड़ों में काटी गई लाश की चुनौतीपूर्ण गुत्थी सुलझा ली है। झारखण्ड राज्य के रांची निवासी मोहम्मद वसीम अंसारी की नृशंस हत्या के गुनाह में शामिल किशोरी (नाबालिग) प्रेमिका और उसके बालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    News EditorBy News EditorJuly 12, 2024Updated:July 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व कटघोरा एएसपी नेहा वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि मृतक मोहम्म्द वसीम अंसारी पिता मो. जमीर अंसारी 26 साल निवासी कांतातोला रांची झारखण्ड दो वर्षो से सउदी अरब में रह रहा था। मृतक की सोशल मीडिया के माध्यम से कोरबा जिले के ग्राम बांसटाल चैतमा थाना पाली की एक नाबालिग किशोरी से परिचय हुआ था जो एक-दूसरे से चैटिंग करते रहते थे। किशोरी और आरोपी रजा खान पिता अब्दुल सत्तार खान उर्फ बादशाह उम्र-20 वर्ष निवासी-बांसटाल चैतमा एक-दूसरे को चाहते थे। किशोरी द्वारा रजा खान को पूर्व प्रेमी मो. वसीम के सउदी अरब से वापस आने की जानकारी बताई गई जिस पर यह सोचकर कि विदेश से आ रहा है तो काफी रूपये लेकर आ रहा होगा, इसी चाहत में मो. वसीम अंसारी को दिनांक 01.07.2024 को फ्लाईट से दिल्ली और दिल्ली से रांची और दिनांक 02.07.2024 को ट्रेन से बिलासपुर बुलाया गया। रजा खान द्वारा किराये पर उपलब्ध कराये गये बोलेरो वाहन में प्रेमिका बिलासपुर गई और वसीम को लेकर रजा खान के घर आ गई।

    https://cgtimesnews.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Video-2024-07-12-at-16.59.13_5cd20143-1.mp4

    प्लानिंग के अनुसार रात्रि करीब 11 बजे आरोपी रजा खान की प्रेमिका और मो. वसीम बातें कर रहे थे कि रजा खान ने पीछे से लोहे का कत्ता (मुर्गी काटने वाले) से वसीम अंसारी के गर्दन में पीछे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वसीम तड़पने लगा तब प्रेमिका वसीम का पैर पकड़े थी और रजा खान ने ताबड़तोड़ वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। फिर दोनों ने मिलकर वसीम के हाथ-पैर, धड़ को टुकड़े-टुकड़े में कत्ता एवं आरी ब्लेड से काटकर अलग-अलग तीन ब्लास्टिक बोरी, पिट्ठू बैग एवं एक ट्रॉली बैग में ईट डालकर बांधकर बांगो डेम में फेंक दिया। सबेरा हो जाने से शव के शेष बचे हिस्सो को घर में छिपाकर रखा था जिसे 03.07.2024 की रात्रि लगभग 11 बजे स्प्लेंडर मोटर साईकिल से गोपालपुर डेम में फेंक कर घर वापस आ गये। मृतक वसीम द्वारा पहनी हुई सोने की चैन और अन्य सामान घर में छिपा दिया।

     

    प्रेमिका को मृतक के मोबाईल का पासवर्ड पता रहने से वसीम के मोबाईल के यूपीआई आईडी चेक करने पर खाते में 3 लाख रूपये था जिसे अपने तथा कुछ अन्य खातों में ट्रांसफर कर प्रेमिका के लिए ज्वेलरी तथा अपने लिए मोबाईल व किराये बोलेरो का पेमेंट कर दिया। आरोपी रजा खान पिता अब्दुल सत्तार उर्फ बादशाह उम्र-20 वर्ष निवासी-बांसटाल चैतमा थाना-पाली जिला कोरबा को गिरफ्तार कर उड़ीसा से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया जाकर आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कत्ता, मोटर सायकल एवं मृतक का मोबाईल जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर प्रकरण की सहअभियुक्ता विधि से संघर्षरत बालिका की सामाजिक प्रास्थिति फार्म भरवाकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Constable Suspended : हादसा स्थल पर लापरवाही पड़ी महंगी, डायल-112 के आरक्षक को निलंबित कर विभाग ने दिया सख्त संदेश

    July 2, 2026

    PF भुगतान के एवज में मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    CG News : मानसून के बीच बिजली का तांडव, ट्रक पर गिरी आसमानी बिजली से मचा हड़कंप

    July 2, 2026

    CG News : रायगढ़ कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाकर युवती ने की मारपीट, वीडियो वायरल

    July 2, 2026

    CG Crime News : विशेष NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर नकली नोट केस के आरोपी को मिली राहत

    July 2, 2026

    CG News : सीसी सड़क की मांग को लेकर NH-130C पर चक्काजाम, सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन

    July 2, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Constable Suspended : हादसा स्थल पर लापरवाही पड़ी महंगी, डायल-112 के आरक्षक को निलंबित कर विभाग ने दिया सख्त संदेश

    July 2, 2026

    PF भुगतान के एवज में मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    CG News : मानसून के बीच बिजली का तांडव, ट्रक पर गिरी आसमानी बिजली से मचा हड़कंप

    July 2, 2026

    CG News : रायगढ़ कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाकर युवती ने की मारपीट, वीडियो वायरल

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.