Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ को मिली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस:रायपुर से विशाखापट्टनम हुई रवाना, PM ने दिखाई हरी झंडी; केबिन में नींबू-मिर्ची और नारियल
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ को मिली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस:रायपुर से विशाखापट्टनम हुई रवाना, PM ने दिखाई हरी झंडी; केबिन में नींबू-मिर्ची और नारियल

    News EditorBy News EditorSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ को आज दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। दुर्ग-विशाखापट्नम ट्रेन की शुरुआत सोमवार को रायपुर से हुई। PM नरेंद्र मोदी ने शाम 4.15 बजे वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। रात 12.20 बजे यह ट्रेन विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

    इसका पहला सफर दुर्ग की महिला ट्रेन सुपरिटेंडेंट अंजु लकड़ा की निगरानी में हो रहा है। रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने इसे हरी झंडी दिखाई। इस दौरान डिप्टी सीएम, सांसद समेत कई विधायकों और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    लोको पायलट केबिन में नींबू-मिर्ची टंगाकर और नारियल रखकर नई ट्रेन का उद्घाटन
    लोको पायलट केबिन में नींबू-मिर्ची टंगाकर
    और नारियल रखकर नई ट्रेन का उद्घाटन

    दुर्ग से ​​​​​विशाखापट्टनम तक एग्जीक्यूटिव का किराया 2410, चेयर कार का 1205 रुपए तय किया गया है। वहीं रायपुर से एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2300 रुपए और चेयर कार का 1150 रुपए है। जबकि दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए सामान्य ट्रेन से करीब 16 घंटे लगते हैं। जनरल का किराया 170 रुपए, स्लीपर का 320 रुपए, 3AC का 812 और 2AC का किराया 1169 रुपए है।

    अंजू लकड़ा बास्केटबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 9 बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उद्घाटन सफर को अपनी निगरानी में लेते ही वह रायपुर मंडल की पहली महिला ट्रेन सुपरिटेंडेंट बन जाएंगी। उनकी टीम में तीन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जे वेणु सिंह और प्रिंसी जे चेरियन (बॉस्केटबॉल) शिप्रा घोष (एथलेटिक्स) भी शामिल हैं।

    टीम में शामिल सुनीता सिंह ने स्काउट एंड गाइड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वेणु सिंह समाज सेवा के कार्यों में आगे रहती हैं। टीम में राज कुमार प्रसाद, गोविंद राव दासरी और मनोज कुमार मेहता भी हैं। रायपुर से ट्रेन को पहली बार सीनियर लोको पायलट केएल रावटे और उनके सहयोगी लोको पायलट एसके वर्मा लेकर जाएंगे। शंकर कुमार मंडल ट्रेन मैनेजर यानी गार्ड होंगे।

    अंजू की टीम में 6 महिलाएं भी हैं। महिलाओं की टीम न केवल यात्रियों के टिकट की जांच करेगी, बल्कि सफर के दौरान यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी।
    अंजू की टीम में 6 महिलाएं भी हैं। महिलाओं की टीम न केवल यात्रियों के टिकट की जांच करेगी, बल्कि सफर के दौरान यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी।

    वंदे भारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली ट्रेन है। यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल इसे रेलवे 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किमी प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है।

    • वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 यात्री कारें होती हैं। इसमें 1,128 लोगों के बैठने की क्षमता होती है।
    • वंदे भारत एक्सप्रेस का बाहरी ढांचा बुलेट ट्रेन जैसा होता है।
    • इसके हर छोर पर एक ड्राइवर कोच होता है।
    • वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत में इसे ट्रेन 18 के नाम से जाना जाता था।
    • साल 2018 में परीक्षणों के बाद इसका नाम बदलकर वंदे भारत कर दिया गया।
    • वंदे भारत एक्सप्रेस की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
      • वाईफाई कंटेंट ऑन डिमांड सुविधा।
      • एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें इसकी अन्य विशेषताओं में शामिल है।
      • इसमें अलग से इंजन नहीं होता है। आगे और पीछे, दोनों तरफ लोको पायलट केबिन बने हैं।
      • सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगे हैं।
      • इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।: ट्रेन सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन युक्त होगी, यानी इसमें अलग से इंजन नहीं होता है। आगे और पीछे, दोनों तरफ लोको पायलट केबिन बने है। ट्रेन में जीपीएस सिस्टम लगा होने से इसकी लोकेशन मोबाइल पर भी चेक कर सकेंगे। मोबाइल एप पर ट्रेन का टाइम व लोकेशन शो होगी।
        • सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगे है। कोच के टॉयलेट वैक्यूम बेस्ड बायो टॉयलेट है। जैसे फ्लाइट में होते हैं। इससे टॉयलेट क्लीन रहेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026

    * कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    * सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर चांपा पुलिस की जागरूकता अभियान तेज

    July 31, 2026

    एचटीपीएस परिसर में रोपे गए फलदार व देसी पौधे

    July 31, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026

    * कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.