Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Raghav Chadha समेत 7 सांसदों के भाजपा में जाने के दावे से आम आदमी पार्टी’ में हलचल, भारतीय जनता पार्टी ‘का दावा तेज

    April 24, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री पर राहत टली, नोटिफिकेशन न आने से नहीं मिल पा रहा फायदा

    April 24, 2026

    Chhattisgarh कैबिनेट की अहम बैठक 29 अप्रैल को, विष्णुदेव साय’ बनाएंगे विशेष सत्र से पहले रणनीति

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़: प्रदेश में अब 200 यूनिट तक बिजली-बिल हाफ; लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़: प्रदेश में अब 200 यूनिट तक बिजली-बिल हाफ; लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

    News EditorBy News EditorNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ सरकार ने 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा कर दी है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है।

    CM विष्णुदेव साय ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी। योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 42 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

    4 महीने पहले यानी 1 अगस्त 2025 को सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना पर बड़ा बदलाव किया था। भूपेश सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था। इस बदलाव का असर सीधे-सीधे लाखों परिवारों पर पड़ा था। बिल लगभग डबल हो गया था।

    बिजली बिल हाफ योजना को उदाहरण सहित समझिए —

    अगर कोई परिवार हर महीने 200 यूनिट बिजली खर्च करता है, तो उसका औसत बिल अभी लगभग 840 से 870 रुपए के बीच आता है। इसमें पहले 100 यूनिट का रेट ₹4.10 प्रति यूनिट और अगले 100 यूनिट का रेट ₹4.20 प्रति यूनिट है।

    अब नई योजना के तहत सरकार 200 यूनिट तक हाफ बिल स्कीम लागू कर रही है। यानी उपभोक्ता को सिर्फ आधा भुगतान करना होगा। पहले 100 यूनिट का बिल ₹410 से ₹450 तक होता है, जो अब आधा होकर ₹205 से ₹225 के बीच रह जाएगा।

    दूसरे 100 यूनिट (100–200) के लिए बिल ₹840 से ₹870 तक आता है, जो अब समान रहेगा, क्योंकि यह 200 यूनिट की सीमा में ही है। कुल मिलाकर 200 यूनिट पर उपभोक्ता को लगभग ₹420 से ₹435 की सीधी राहत मिलेगी। यानी जो उपभोक्ता पहले ₹1250–₹1300 तक का बिल देते थे, अब उन्हें सिर्फ ₹800–₹850 का ही बिल चुकाना पड़ेगा।

    पहले जानते हैं कि हाफ बिजली बिल योजना है क्या?

    भूपेश सरकार ने 1 मार्च 2019 को हाफ बिजली बिल योजना शुरू की गई थी। इसका मकसद घरेलू उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देना था। योजना के तहत अगर कोई उपभोक्ता 400 यूनिट या उससे कम बिजली उपयोग करता था, तो उसे कुल बिल का सिर्फ आधा भुगतान करना होता था।

    इसके साथ ही अगर किसी उपभोक्ता की खपत 400 यूनिट से अधिक भी होती थी, तब भी उसे पहले 400 यूनिट पर हाफ बिजली बिल का फायदा मिलता था। इसके बाद की यूनिट पर तय दरों के हिसाब से भुगतान करना पड़ता था।

    कांग्रेस और विपक्षी दलों ने जताया था विरोध

    योजना में कटौती के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने लगातार विरोध जताया था। कई जिलों में उपभोक्ताओं ने बढ़े हुए बिलों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। वहीं, छोटे परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर इसका आर्थिक असर साफ दिखने लगा था।

    सरकार के भीतर भी यह महसूस किया गया कि, सीमित खपत वाले उपभोक्ताओं को राहत देना जरूरी है। इसलिए अब इस योजना की सीमा को 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।

    सीएम बोले- रूफटॉप सोलर की मांग बढ़ी

    वहीं हाफ बिजली बिल योजना का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में रूफटॉप सोलर की मांग तेजी से बढ़ी है, अब तक 1 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं और 12,000 से ज्यादा सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।

    सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर उपभोक्ता को सस्ती और सुचारू रूप से बिजली मिले। सोलर प्लांट स्थापना में समय लगने के कारण सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर से नई योजना शुरू करने जा रही है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Raghav Chadha समेत 7 सांसदों के भाजपा में जाने के दावे से आम आदमी पार्टी’ में हलचल, भारतीय जनता पार्टी ‘का दावा तेज

    April 24, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री पर राहत टली, नोटिफिकेशन न आने से नहीं मिल पा रहा फायदा

    April 24, 2026

    Chhattisgarh कैबिनेट की अहम बैठक 29 अप्रैल को, विष्णुदेव साय’ बनाएंगे विशेष सत्र से पहले रणनीति

    April 24, 2026

    टेलीग्राम के जरिए “डबल मुनाफा” का झांसा, युवक से ₹27 लाख से अधिक की ठगी — दो आरोपी गिरफ्तार

    April 24, 2026

    NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

    April 24, 2026

    थाना बिर्रा पुलिस द्वारा ग्राम तालदेवरी में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

    April 24, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Raghav Chadha समेत 7 सांसदों के भाजपा में जाने के दावे से आम आदमी पार्टी’ में हलचल, भारतीय जनता पार्टी ‘का दावा तेज

    April 24, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री पर राहत टली, नोटिफिकेशन न आने से नहीं मिल पा रहा फायदा

    April 24, 2026

    Chhattisgarh कैबिनेट की अहम बैठक 29 अप्रैल को, विष्णुदेव साय’ बनाएंगे विशेष सत्र से पहले रणनीति

    April 24, 2026

    टेलीग्राम के जरिए “डबल मुनाफा” का झांसा, युवक से ₹27 लाख से अधिक की ठगी — दो आरोपी गिरफ्तार

    April 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.