छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय हो गए हैं। इसे लेकर एक सूची भी वायरल हो रही है, लेकिन अभी तक विभागों को लेकर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अफसरों का कहना है कि लिस्ट जल्द जारी हो सकती है।
वहीं दूसरी ओर मंत्री भी इसे लेकर उलझन में हैं। उनके पास लोगों के बधाई देने के लिए कॉल आ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी अभी इसके बारे में ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया गया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया था।




