Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर
    Chhattisgarh

    जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर

    News EditorBy News EditorSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 18 सितंबर 2025/
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिल गांवों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उनका सत्यापन कर ग्रामीणों को समय पर पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यो की जानकारी लेते हुए इन कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकल ग्राम और समूह नलजल प्रदाय योजना की समीक्षा की और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए पाइप लाइन बिछाने के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना की जानकारी लेते हुए स्रोत निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी टंकी निर्माण, सोलर डयूल पंपो की स्थापना सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने मां मड़वारानी मंदिर एवं मां मातिनदाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पाइपलाइन बिछाने के स्वीकृत कार्यों की चर्चा करते हुए पीएचई के ईई को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री रमन कुमार उरांव, जल संसाधन विभाग, क्रेडा के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    CG NEWS : कब्रों से बाहर मिले मानव अवशेष, श्मशान घाट में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    प्रधानमंत्री PM Awas 2.0 के नाम पर ठगी, लोगों के खाते हो रहे साफ

    May 30, 2026

    CG NEWS : अवैध शराब पर सख्ती, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर गिरी गाज

    May 30, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    CG NEWS : कब्रों से बाहर मिले मानव अवशेष, श्मशान घाट में मचा हड़कंप

    May 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.