Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » यातायात पुलिस कोरबा द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान जारी
    Chhattisgarh

    यातायात पुलिस कोरबा द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान जारी

    News EditorBy News EditorJanuary 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस तीन प्रमुख मोर्चों—एजुकेशन, इंफोर्समेंट और मिनी इंजीनियरिंग पर कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन मे यातायात एवं क्राइम प्रभारी श्री रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में यातायात एवं कोरबा पुलिस द्वारा यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

     

    1. एजुकेशन: सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण

    ✔ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान –

    ➡ स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग आदतों, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर शिक्षित किया जा रहा है।
    ➡ बागों, पाली, करतला के बाद अब 27/01/2025 को थाना उरगा में “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    ➡ पुलिस मित्रों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया गया।
    ➡ सड़क मित्रों एवं जागरूक नागरिकों को हेलमेट वितरित किए गए ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर सकें।
    ➡ PHC अस्पताल, कोरबा से आए डॉ. अनुराग अग्रवाल द्वारा CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण सावधानियां बहुत ही प्रभावी तरीके से बताई गईं।
    ➡ उपस्थित लोगों को दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की सहायता करने के सही तरीकों की जानकारी दी गई।

    ✔ यातायात पुलिस की प्राथमिकता जागरूकता बढ़ाना है:

    ➡ हमारी प्राथमिकता सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
    ➡ इसी उद्देश्य से बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों को समझाइश दी गई और नया हेलमेट खरीदकर उसकी रसीद दिखाने पर उन्हें छोड़ा गया।
    ➡ हमारा उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को आम जनता के व्यवहार का हिस्सा बनाना भी है।

    ✔ सड़क मित्रों की भागीदारी – सड़क मित्रों को प्रशिक्षित कर सड़क सुरक्षा में सामुदायिक सहयोग बढ़ाया जा रहा है।

    2. इंफोर्समेंट: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
    ✔ जनवरी माह में अब तक कुल 206 ओवरस्पीड और 147 मामलों में 185 MV Act के तहत कार्रवाई की गई है।
    ✔ नो-पार्किंग उल्लंघन –
    ➡ जनवरी माह में अब तक कुल 274 नो-पार्किंग के मामलों में कार्रवाई की गई है।

    ✔ ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना) पर सख्त कार्रवाई–

    ➡ अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 110 BNS के तहत आरोपी अर्जुन कुमार बिंझवार (निवासी अंगारखार, चौकी पंतोरा, जिला जांजगीर-चांपा) को गिरफ्तार किया गया।
    ➡ आरोपी द्वारा शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हुए प्रार्थी अनिल केवट (निवासी दीपका) को गैर इरादतन हत्या का प्रयास किया गया।
    ➡ आरोपी के विरुद्ध ग़ैर जमानती अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया एवं संबंधित ट्रेलर (CG12BG4585) को जप्त किया गया।

    ✔ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी –

    ➡ *यातायात पुलिस कोरबा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी *ट्रक या ट्रेलर चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    ➡ मोटर वाहन अधिनियम के तहत लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
    ➡ सड़क पर अन्य यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यातायात पुलिस इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।

    3. मिनी इंजीनियरिंग: सड़क संरचना में सुधार के प्रयास

    ✔ अंधे मोड़ों की झाड़ियों की सफाई – सड़क पर दृश्यता बढ़ाने के लिए अंधे मोड़ों और खतरनाक स्थानों पर झाड़ियों को हटाया जा रहा है।
    ✔ व्हाइट पेंटिंग एवं रेडियम पट्टीकरण – रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के लिए सड़क किनारे, बैरियर और संकेतक बोर्डों पर रेडियम पट्टीकरण किया जा रहा है।
    ✔ ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य –

    ➡ कोरबा जिले में कुल 21 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है, जिनमें से 9 ब्लैक स्पॉट NH-130 पर स्थित हैं (6 बागों थाना, 2 पाली थाना, 1 कटघोरा थाना क्षेत्र)।
    ➡ अन्य 12 ब्लैक स्पॉट उरगा (4), पसान (2), सिविल लाइन (3), कोतवाली (1), बालको (1) और दीपका (1) थाना क्षेत्रों में स्थित हैं।
    ➡ इन ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के लिए सभी हितधारक विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि आवश्यक संरचनात्मक बदलाव कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

     

    यातायात पुलिस की अपील

    ✔सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।
    ✔ गति सीमा का पालन करें और हेलमेट/सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनें।
    ✔ ब्लैक स्पॉट्स और अंधे मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें।
    ✔ शराब पीकर वाहन न चलाएं – यह आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरनाक हो सकता है।
    ✔ सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करें और आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें।

    सड़क सुरक्षा माह के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम कोरबा जिले में आगे भी जारी रहेंगे ताकि कोरबा जिले की सड़कें अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाई जा सकें।

    — यातायात पुलिस, कोरबा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026

    CG Board Paper Leak : : पेपर लीक में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की तैयारी, जांच कमेटी गठित

    April 29, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ कैबिनेट ने तीन IPS अफसरों को दी राहत, फिर मिलेगा पुराना पद

    April 29, 2026

    CG BREAKING : बाइक निकालने के विवाद में चली लाठियां, तीन लोगों के सिर फूटे

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026

    CG Board Paper Leak : : पेपर लीक में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की तैयारी, जांच कमेटी गठित

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.