Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Wedding News : बड़ा फैसला, शादी समारोहों में DJ पूरी तरह बैन

    May 25, 2026

    Twisha Sharma death case : तुषार मेहता की सुप्रीम कोर्ट में भावुक टिप्पणी, बोले- “तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी”

    May 25, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले आरोपियों को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले आरोपियों को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJanuary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मामले का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की सूचना पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया। उनके दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस को पतासाजी हेतु लगाया गया।

    पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं लगातार पतासाजी के आधार पर कुल 15 आरोपियों की पहचान की गई, असलम खान, मुकेश साहू उर्फ़ बरबटी, शिवा, सोनू मेमन, सुमित साहू, आदित्य यादव उर्फ आदि, केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिक्चर है जिनमें से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल में लगे लोहे के रेलिंग/पुल को गैस कटर से काटकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कटी हुई लोहे की रेलिंग बरामद की गई है।

    गिरफ्तार आरोपीगण

    01. लोचन केवट, पिता मंगुल राम केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी – दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    02. जयसिंह राजपूत, पिता खड़दीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी – दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    03. मोती प्रजापति, पिता राजमणि प्रजापति, उम्र 27 वर्ष, निवासी – पम्पहाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    04. सुमित साहू, पिता देवीदीन साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी – मैगजीनभांटा साईं मंदिर के पास, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    05. केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर, पिता हेमंतपुरी गोस्वामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी – 15 ब्लॉक झरनापारा, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा

    उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर उन पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

    कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या चोरी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Wedding News : बड़ा फैसला, शादी समारोहों में DJ पूरी तरह बैन

    May 25, 2026

    Twisha Sharma death case : तुषार मेहता की सुप्रीम कोर्ट में भावुक टिप्पणी, बोले- “तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी”

    May 25, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026

    Nautapa 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है असर

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG Wedding News : बड़ा फैसला, शादी समारोहों में DJ पूरी तरह बैन

    May 25, 2026

    Twisha Sharma death case : तुषार मेहता की सुप्रीम कोर्ट में भावुक टिप्पणी, बोले- “तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी”

    May 25, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.