सक्ति। थाना बाराद्वार पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अवैध शराब विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। मुखबीर की सूचना पर ग्राम रायपुरा भांठापारा और मुक्ताराजा में अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई में 02 आरोपियों—कन्हाटई सतनामी (31) निवासी रायपुरा भांठापारा और अनुज कुमार साण्डे (18) निवासी मुक्ताराजा—से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। शराब की कीमत लगभग 1,500 रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक सक्ती, अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, सउनि यशवंत राठौर, प्रआर. श्रीकांत सेंगर, प्रआर. विजय पटेल, आर. योगेश राठौर, आर. किशोर सिदार और आर. रामकुमार यादव सहित अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।


