Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Board of Secondary Education : 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी वेणु जंघेल Bilaspur से गिरफ्तार

    May 11, 2026

    PM Modi Speech : संकट की आहट , प्रधानमंत्री ने क्यों कहा कि अगले 15 दिन देश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण

    May 11, 2026

    Horoscope 11 May 2026 : चंद्र-राहु के अशुभ संयोग से होगी उथल-पुथल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सड़क सुरक्षा माह मे यातायात पुलिस की विशेष पहल, सड़क मित्रों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
    Chhattisgarh

    सड़क सुरक्षा माह मे यातायात पुलिस की विशेष पहल, सड़क मित्रों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

    News EditorBy News EditorJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    यातायात पुलिस एवं थाना बागों पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर एवं यातायात एवं क्राइम प्रभारी श्री रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में सड़क मित्रों को प्रशिक्षण , स्कूली बच्चों एवं आम जनता को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी देने हेतु आज दिनांक 22/1/2024विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर डॉ. उमाशंकर (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोंडी-उपरोड़ा) द्वारा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण एवं जानकारी दिया गया।इस कार्यक्रम मे श्री दिनेश लाल (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पोंडी-उपरोड़ा) भी उपस्थिति थे।

    सड़क मित्रों का प्रशिक्षण एवं स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी:

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता प्रदान करने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

    कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

    सड़क मित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया:

    सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की त्वरित सहायता के लिए प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), रक्तस्राव रोकने, घावों पर पट्टी लगाने और आपातकालीन सहायता बुलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

    सड़क मित्रों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे सड़क पर दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सहयोग कर सकें।

    स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई:

    बच्चों को सड़क पार करने के सही तरीके, जेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नलों के महत्व और गति सीमा के पालन के बारे में जागरूक किया गया।

    उन्हें आपातकालीन सहायता सेवाओं (108 – एम्बुलेंस, 112 – पुलिस) को सूचित करने की प्रक्रिया भी सिखाई गई।

    सड़क मित्रों को हेलमेट वितरण:-

    सड़क मित्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट वितरित किए गए।

    हेलमेट वितरण के उद्देश्य:-

    सड़क मित्रों को स्वयं की सुरक्षा हेतु प्रेरित करना तथा दूसरों को भी प्रेरित करना।
    सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
    अन्य नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना।
    दुर्घटनाओं में सिर की चोटों को कम करना।

    सड़क सुरक्षा हेतु अपील:-

    यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि:-

    वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट पहनें।
    सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सहायता करें और तुरंत 108 (एम्बुलेंस) व 112 (पुलिस) को सूचित करें।
    बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें।
    अनावश्यक रफ्तार से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
    लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं और दूसरों को भी जागरूक करें।

    यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और सड़क मित्रों एवं स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यातायात पुलिस भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    “यातायात नियमों का पालन करे – जीवन को सुरक्षित बनाए”

    कोरबा पुलिस आपकी सेवा में तत्पर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Board of Secondary Education : 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी वेणु जंघेल Bilaspur से गिरफ्तार

    May 11, 2026

    PM Modi Speech : संकट की आहट , प्रधानमंत्री ने क्यों कहा कि अगले 15 दिन देश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण

    May 11, 2026

    Horoscope 11 May 2026 : चंद्र-राहु के अशुभ संयोग से होगी उथल-पुथल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल

    May 11, 2026

    Chhattisgarh Weather Update : वेदर अपडेट , आज अधिकतम तापमान 38°C रहने का अनुमान, दोपहर में सताएगी धूप

    May 11, 2026

    CG News : धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर बवाल, ग्रामीणों और संगठनों ने किया जोरदार विरोध

    May 10, 2026

    नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी

    May 10, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Board of Secondary Education : 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी वेणु जंघेल Bilaspur से गिरफ्तार

    May 11, 2026

    PM Modi Speech : संकट की आहट , प्रधानमंत्री ने क्यों कहा कि अगले 15 दिन देश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण

    May 11, 2026

    Horoscope 11 May 2026 : चंद्र-राहु के अशुभ संयोग से होगी उथल-पुथल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल

    May 11, 2026

    Chhattisgarh Weather Update : वेदर अपडेट , आज अधिकतम तापमान 38°C रहने का अनुमान, दोपहर में सताएगी धूप

    May 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.