Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM Modi on Poverty : पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले’ पहले भाई-भतीजावाद में जाता था पैसा

    November 3, 2026

    CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 3, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य समापन, अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित हो रहा कार्यक्रम

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप
    Chhattisgarh

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप

    News EditorBy News EditorSeptember 15, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 15 सितंबर 2026/
    कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में अभियान के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कोरबा ऊर्जा नगरी के रूप में देश और प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में जिले में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर, गरिमापूर्ण एवं प्रभावी रूप से आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान में आम जनता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थाओं को भी इससे जोड़ा जाए, ताकि सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचे।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने उपमुख्यमंत्री को जिले में अभियान की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुनादी सहित अन्य माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है।
    17 सितंबर को 51 हजार दीपों से जगमगाएगा घंटाघर परिसर-
    कलेक्टर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के घंटाघर परिसर में 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत स्तर पर 5 हजार 100 तथा नगर पालिका क्षेत्र में 11 हजार दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    जिले में लगभग 5 लाख से अधिक परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक घर में कम से कम तीन दीप प्रज्वलित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यालयीन विद्यार्थियों तथा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से भी जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सार्वजनिक उपक्रमों को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी की गई है।
    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने 17 सितंबर को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सामाजिक माध्यमों पर छोटे-छोटे रचनात्मक वीडियो बनाने तथा उनका व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड, जनपद पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थियों के भाषण की रिकॉर्डिंग कर सामाजिक माध्यमों के जरिए उनकी प्रतिभा एवं उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर साझा किया जाएगा।
    इसी प्रकार ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों सहित लगभग 15 स्थानों पर किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    आंगन का उत्सव और सुपोषण चौपाल से जुड़ेंगे ग्रामीण-
    ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम के माध्यम से माताओं से संवाद, पुराने खिलौनों का संग्रहण, रथ के माध्यम से जनजागरूकता तथा ‘सुपोषण चौपाल’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
    ‘सेवा की कहानी’ के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सामने लाया जाएगा। हितग्राहियों की सफलता की कहानियों को वीडियो एवं लघु वीडियो के माध्यम से सामाजिक माध्यमों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    गांव-गांव पहुंचेगी सेवा ज्योति और सेवा संकल्प यात्रा-
    कलेक्टर ने बताया कि ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में कलश यात्रा एवं मोटरसाइकिल रैली सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र भारत’, ‘राष्ट्रीय नवाचार चुनौती’, ‘जनसेवक महाकुंभ’ तथा ‘पंचायत से संसद तक’ जैसे कार्यक्रम भी अभियान के दौरान आयोजित किए जाएंगे।
    ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत आम नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने इन कार्यक्रमों में स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए।
    हर विकासखंड में लगेंगे सेवा सेतु शिविर-
    उपमुख्यमंत्री ने ‘सेवा सेतु’ के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को भी शिविरों में आवश्यक सहायता एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकायों में भी अलग से शिविर आयोजित कर नागरिकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
    ‘रंगोली राष्ट्र भारत’ कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि नौ प्रकार की रंगोलियों के प्रारूप प्राप्त हो चुके हैं। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा।
    तैयारियों की सराहना, समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश
    उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कोरबा जिले में सेवा संकल्प अभियान के लिए की गई तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अच्छी रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों के समन्वित प्रयास से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोरबा के विधायक एवं वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने भी जिले में अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के साथ बैठक कर अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई है तथा निर्धारित तिथियों में सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा।
    इस दौरान निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    PM Modi on Poverty : पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले’ पहले भाई-भतीजावाद में जाता था पैसा

    November 3, 2026

    CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 3, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य समापन, अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित हो रहा कार्यक्रम

    November 3, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में 207 श्रमिक हितग्राहियों को ₹47 लाख के चेक वितरित

    November 3, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    November 3, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    PM Modi on Poverty : पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले’ पहले भाई-भतीजावाद में जाता था पैसा

    November 3, 2026

    CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 3, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य समापन, अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित हो रहा कार्यक्रम

    November 3, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

    November 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.