जांजगीर-चांपा, 16 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश, प्रदेश सहित जिलेभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में जिले के गांवों में स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण समूहों, जनप्रतिनिधियों द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। जिलेवासियों एवं समूह की महिलाएं अपने वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों से 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने की अपील कर रहे हैं। साथ ही घर-घर दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश देने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके तहत प्रत्येक परिवार को दीप प्रज्वलन से जोड़ने की पहल की जा रही है। प्रत्येक दीप को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक बनाया गया है। मैदानी स्तर पर कार्यरत टीमें, स्व-सहायता समूह एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि नागरिकों से संपर्क कर उन्हें इस पहल में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वीडियो संदेशों और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर समूह की महिलाओं को 17 सितंबर की शाम आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दीप प्रज्वलन में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




