Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के फर्जी पासपोर्ट का खुला राज, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली कोर्ट पहुंचा आरोपी

    November 2, 2026

    * जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

    November 2, 2026

    दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत, SC ने दीपावली पर दो दिन की दी छूट

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को कोरबा जिले में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
    Chhattisgarh

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को कोरबा जिले में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    News EditorBy News EditorSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ की प्रथम पहल के रूप में 17 सितंबर 2026 की संध्या को जिला कोरबा में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी आयोजन का मुख्य उद्देश्य विगत 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना तथा ‘‘विकसित भारत 2047‘‘ के सामूहिक संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
    जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के समस्त नगर निकायों एवं जनपद क्षेत्रों में 11 प्रमुख कार्यक्रम स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहाँ सामूहिक दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन कराया जाएगा तथा राशन दुकानों, आरोग्य मंदिरों और गैस केंद्रों के माध्यम से दीयों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के सफल संचालन हेतु जिले की 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    इस वृहद अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में कुल 5,50,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इनमें से 1,17,700 दीये जिले के 11 मुख्य स्थलों पर जलाए जाएंगे। मुख्य स्थलों में नगर निगम कोरबा अंतर्गत घंटा घर चौक पर 51,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका कटघोरा के राधासागर तालाब एवं शिव मंदिर परिसर, बांकी मोंगरा के गजरा ग्राउंड तथा दीपका के राधा सागर तालाब व पुष्प वाटिका में 11,000-11,000 दीये जलाए जाएंगे।
    इसी क्रम में जनपद कोरबा के ग्राम पंचायत जामबाहर (प्राथमिक शल्य परिसर), जनपद कटघोरा के ढेलवाडीह (पंचायत भवन परिसर), नगर पंचायत छुईकला (छुरी) के हनुमान मंदिर व त्रिगुण तालाब, जनपद पाली कार्यालय परिसर, जनपद करतला के पीएम श्री विद्यालय परिसर तथा जनपद पोंडी उपरोड़ा के एकलव्य परिसर में 5,100-5,100 दीये प्रज्वलित होंगे। वहीं, नगर पंचायत पाली कार्यालय भवन व शिव मंदिर परिसर में 3,100 दीये जलाए जाएंगे।
    आयोजन के सुचारू संचालन के लिए जिला, विकासखंड, क्लस्टर तथा पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों को नामांकित किया गया है। सभी मुख्य स्थलों एवं पारिवारिक स्तर के आयोजनों की फोटोग्राफी कर उन्हें निर्धारित हैशटैग, फ्रेम एवं लोगो के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है।
    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल
    नगर निगम कोरबा अंतर्गत घंटा घर चौक पर शाम 7 बजे 51,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। कोरबा विधायक एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के फर्जी पासपोर्ट का खुला राज, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली कोर्ट पहुंचा आरोपी

    November 2, 2026

    * जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

    November 2, 2026

    दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत, SC ने दीपावली पर दो दिन की दी छूट

    November 2, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit :अमित शाह के दौरे को लेकर रायपुर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी कड़ी

    November 2, 2026

    CG Rajyotsav 2026 : सारंग हेलीकॉप्टर टीम के हवाई शो ने मोहा दर्शकों का मन, राज्यपाल और विजय शर्मा भी बने गवाह

    November 2, 2026

    US Plane Crash : अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, सड़क पर गिरते ही आग का गोला बना प्राइवेट जेट, 9 लोगों की मौत

    November 2, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के फर्जी पासपोर्ट का खुला राज, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली कोर्ट पहुंचा आरोपी

    November 2, 2026

    * जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

    November 2, 2026

    दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत, SC ने दीपावली पर दो दिन की दी छूट

    November 2, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit :अमित शाह के दौरे को लेकर रायपुर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी कड़ी

    November 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.