Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक, दिन में तेज धूप करेगी परेशान; रात में बढ़ेगी ठंडक

    October 5, 2026

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में दिनांक 15.05.24 को 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
    Chhattisgarh

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में दिनांक 15.05.24 को 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

    News EditorBy News EditorMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ➡मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम के नवीन संशोधन के संबंध में दिनांक 15.05.24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा, श्रीमती पल्लवी तिवारी द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चाम्पा, माननीय श्री विजय अग्रवाल, सीजीएम, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा सुश्री रमा पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती उपस्थित रहें।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक द्वारा माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर उद्बोधन के लिये आमंत्रित किया गया।
    ➡माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा द्वारा अपने उद्बोधन मेें मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम में नवीन संशोधन के संबंध में जानकारी देते हुये कहां कि पहले विवेचना के दौरान नियम जटिल था किंतु नियम में संशोधन के बाद प्रक्रिया सरल हो गई है।
    ➡श्रीमती पल्लवी तिवारी द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चाम्पा द्वारा अपने उद्बोधन में मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम के संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुये बताई कि दुर्घटना होने पर अन्वेषण अधिकारी प्रारूप-1 में जानकारी भरकर माननीय न्यायालय के समक्ष 48 घंटे के अंदर प्रस्तुत करें। प्रारूप-2 में अन्वेषण अधिकारी पीड़ित पक्ष से फार्म भरवाकर दावा प्राधिकरण को भेजने हेतु निर्देशित किया गया, प्रारूप-3 में वाहन चालक एवं प्रारूप-4 में वाहन स्वामी से 30 दिवस के अंदर जानकारी भरने हेतु निर्देशित किया गया। प्रारूप-5 में अन्वेषण अधिकारी अंतरिम दुर्घटना रिपोर्ट 50 दिवस के अंदर दावा विधिक प्राधिकरण में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रारूप-6 में नाबालिक पीड़ित से संबंधित एवं प्रारूप 06-ए में नाबालिक पीड़ि़त को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रारूप 8 में घटनास्थल का नजरी नक्शा एवं वीडियोग्राफी तैयार कराकर 60 दिवस के अंदर दावा प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
    ➡श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में मोटर दावा दुर्घटना के नवीन संशोधन के संबंध में प्रकाश डालते हुये विवेचकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क कर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम को पहले से सरलीकृत किया गया है जिसमें पीड़ित को शीघ्र बीमा मिलेगी और पीड़ित तथा वाहन मालिक से अन्वेषण अधिकारी फार्म भराकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
    उक्त कार्यशाला में जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती के कुल 61 प्रधान आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित हुये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक, दिन में तेज धूप करेगी परेशान; रात में बढ़ेगी ठंडक

    October 5, 2026

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026

    * थाना शिवरीनारायण पुलिस की नाकाबंदी में खुला मोटरसाइकिल चोरी का राज

    October 5, 2026

    05 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक, दिन में तेज धूप करेगी परेशान; रात में बढ़ेगी ठंडक

    October 5, 2026

    CG NEWS : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत

    October 5, 2026

    Korba News: 6 अक्टूबर को निकलेगी श्री श्याम निशान यात्रा, शाम को होगा ‘श्री श्याम संग कीर्तन’

    October 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.