Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING NEWS : CGPSC मामले में बड़ा खुलासा संभव, जांच एजेंसी का ताबड़तोड़ एक्शन

    June 3, 2026

    CG Weather Update : बारिश के साथ उमस का कहर, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

    June 3, 2026

    एक साल में बढ़े 1.61 लाख नए बिजली उपभोक्ता, 17 हजार कृषि पंपों को नया कनेक्शन, बिजली क्षेत्र में मजबूत हो रही आधारभूत संरचना

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » एक साल में बढ़े 1.61 लाख नए बिजली उपभोक्ता, 17 हजार कृषि पंपों को नया कनेक्शन, बिजली क्षेत्र में मजबूत हो रही आधारभूत संरचना
    Chhattisgarh

    एक साल में बढ़े 1.61 लाख नए बिजली उपभोक्ता, 17 हजार कृषि पंपों को नया कनेक्शन, बिजली क्षेत्र में मजबूत हो रही आधारभूत संरचना

    News EditorBy News EditorJune 3, 2026Updated:June 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लरायपुर, 2 जून 2026। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025–26 के दौरान बिजली क्षेत्र में व्यापक सुधार और विस्तार दर्ज किया गया है, जहां छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत 1502.86 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य कर बिजली व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इन प्रयासों का सीधा लाभ प्रदेश के लाखों घरेलू, कृषि और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिल रहा है, जिससे बिजली सेवाओं की पहुंच का दायरा बढ़ा है।

     

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बीते एक वर्ष में 17,184 कृषि पंपों का ऊर्जीकरण किया है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर और नियमित बिजली उपलब्ध हो रही है। इससे खेती की लागत कम होने के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिल रही है। वहीं उपभोक्ता सेवाओं को तेज और सरल बनाते हुए 1.61 लाख से अधिक नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए, जिससे नए घरों, दुकानों और छोटे उद्योगों को समय पर बिजली उपलब्ध हो सकी।

     

    शहरी क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सैकड़ों कार्य किए गए, जिनमें लाइन अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर स्थापना और नेटवर्क सुधार शामिल हैं। इससे शहरों में वोल्टेज संबंधी समस्याओं तथा बार-बार होने वाले फॉल्ट में कमी आई है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिल रही है।

     

    बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य में 33 केवी, 11 केवी एवं एलटी लाइनों का बड़े पैमाने पर विस्तार किया गया है तथा अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति की क्षमता और स्थिरता दोनों में सुधार हुआ है।

    ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए 92 गांवों और 146 बस्तियों तक बिजली सुविधा का विस्तार किया गया। वहीं जनजातीय क्षेत्रों में 19,641 घरों तक बिजली पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के 492 घरों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया, जो दुर्गम क्षेत्रों में कार्य निष्पादन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

     

    बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के लिए आरडीएसएस योजना के तहत 785.56 करोड़ रुपए की लागत से व्यापक तकनीकी कार्य किए गए, जिनमें फीडर पृथक्करण, ओवरलोड कम करना, नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित करना तथा हजारों किलोमीटर एलटी लाइन एवं केबल का उन्नयन और प्रतिस्थापन शामिल है। इन सुधारों का लाभ उपभोक्ताओं को स्थिर वोल्टेज, कम ट्रिपिंग और कम बिजली कटौती के रूप में मिल रहा है, जिससे घरेलू एवं व्यावसायिक गतिविधियां अधिक सुचारू हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING NEWS : CGPSC मामले में बड़ा खुलासा संभव, जांच एजेंसी का ताबड़तोड़ एक्शन

    June 3, 2026

    CG Weather Update : बारिश के साथ उमस का कहर, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

    June 3, 2026

    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट-अनुष्का , संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    June 3, 2026

    पुलिस कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, स्टाफ से गाली-गलौज कर दी धक्का -मुक्की

    June 3, 2026

    निर्माणाधीन मकानों से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    इंस्टाग्राम से संपर्क कर शादी का झाँसा देकर जबरन शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    June 3, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG BREAKING NEWS : CGPSC मामले में बड़ा खुलासा संभव, जांच एजेंसी का ताबड़तोड़ एक्शन

    June 3, 2026

    CG Weather Update : बारिश के साथ उमस का कहर, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

    June 3, 2026

    एक साल में बढ़े 1.61 लाख नए बिजली उपभोक्ता, 17 हजार कृषि पंपों को नया कनेक्शन, बिजली क्षेत्र में मजबूत हो रही आधारभूत संरचना

    June 3, 2026

    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट-अनुष्का , संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    June 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.