Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ का बड़ा फैसला, जब्त मवेशियों की सुपुर्दगी पर रोक’ गौशालाओं में देखभाल के दिए निर्देश

    July 26, 2026

    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

    July 26, 2026

    ED और इनकम टैक्स की संयुक्त रेड से हड़कंप, बलौदाबाजार में कारोबारी के ठिकानों की खंगाली जा रही फाइलें

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 1 March 2025: महीने की शुरुआत इन 3 राशियों के लिए रहेगी शानदार, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 1 March 2025: महीने की शुरुआत इन 3 राशियों के लिए रहेगी शानदार, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

    News EditorBy News EditorMarch 1, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    1 March 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज फूलेरा दूज है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर डांट पड़ सकती है। जिससे आप थोड़े उलझन में रहेंगे। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते है। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 8

    वृष राशि: 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आज आपकी भागीदारी होगी। आज दोस्त आपसे मिलने घर आयेंगे, जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में लाभ पाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आज पहले से चल रही किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपमें पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने में आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप अपनी संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि: 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं आपकी माता को ख़ुशी होगी। आज आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बातें पता चल सकती हैं। आज लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी, जिससे मन खुशनुमा रहेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि: 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको दूरसंचार से शुभ सूचना मिलेगी, इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बन जायेगा। बच्चों से आपको गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आयेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी जॉब मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। इस राशि के जो लोग संगीत में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 7

    तुला राशि: 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ख़ास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर रिश्तेदार आ सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा। उनके साथ आप अलग-अलग पकवान का आनंद लेंगे। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है, उनके लिए समय अच्छा है।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 1

    धनु राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखनी है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि: 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज कुछ बड़ा और अलग करने की सोच सकते है। इस राशि की महिलाओं का दिन व्यस्तता से
    भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम
    मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें, जिससे सुख व संतोष की वृद्धि होगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    मीन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके घर खास मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें, जिससे आपका मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ का बड़ा फैसला, जब्त मवेशियों की सुपुर्दगी पर रोक’ गौशालाओं में देखभाल के दिए निर्देश

    July 26, 2026

    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

    July 26, 2026

    ED और इनकम टैक्स की संयुक्त रेड से हड़कंप, बलौदाबाजार में कारोबारी के ठिकानों की खंगाली जा रही फाइलें

    July 26, 2026

    CG News : पुलिस बैरक में आरक्षक की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटा विभाग

    July 26, 2026

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    High Court’ का बड़ा फैसला, जब्त मवेशियों की सुपुर्दगी पर रोक’ गौशालाओं में देखभाल के दिए निर्देश

    July 26, 2026

    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल

    July 26, 2026

    ED और इनकम टैक्स की संयुक्त रेड से हड़कंप, बलौदाबाजार में कारोबारी के ठिकानों की खंगाली जा रही फाइलें

    July 26, 2026

    CG News : पुलिस बैरक में आरक्षक की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटा विभाग

    July 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.