Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

    June 9, 2026

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG CRIME NEWS: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 20 लोगों से लाखों ठगी, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस
    Chhattisgarh

    CG CRIME NEWS: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 20 लोगों से लाखों ठगी, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस

    News EditorBy News EditorSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : राजधानी रायपुर में नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आरोपी ने कुल 20 लोगों को अपने झांसे में लेकर 60 लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

    बता दें कि लोगों को सरकारी नौकरी का ख्वाब दिखाकर उनसे लाखों की ठगी को अंजाम देने वाले शातिर ठग का नाम केशव प्रसाद बंजारे है। राजेंद्र नगर थाना में पीड़ित संदीप कुमार बंजारे ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बलौदा बाजार-भाठापारा जिले के पलारी का रहने वाला है। उसके मामा राजधानी रायपुर के महावीर नगर रायपुर में रहते है, जहां उसका आना-जाना लगा रहता है। अमलीडीह में रहने वाली उसके मामी की सहेली मीना बंजारे ने उसे बताया कि उन्होंने उसके पड़ोस में रहने वाले केशव प्रसाद बंजारे को ट्रांसफर करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए हैं।

    पीड़ित ने बताया कि मीना बंजारे ने उसके सामने यह दावा भी किया कि केशव की राजनीतिक पहुंच के कारण वह उसे जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली में चपरासी के पद पर नौकरी दिलवा सकता है। इसके लिए उसे सात लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने मीना की बात मानकर केशव से संपर्क किया। इस दौरान उसने पीड़ित संदीप को भरोसे में लेने के लिए महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन भी दिखाया, जिसे देखकर संदीप ने आवेदन भी भर दिया।

    संदीप ने बताया कि उसकी मां राजधानी के नगर निगम में कार्यरत है, जिसने बेटे की नौकरी के लिए चार लाख रुपये लोन और अन्य लोगों से कर्ज लेकर सात लाख रुपये की व्यवस्था की थी, जिसे उसने केशव प्रसाद को दे दिया। पैसे लेने के बाद आरोपी ने संदीप को एक महीने के भीतर नौकरी लग जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महीनेभर का समय बीत जाने के बावजूद जब नौकरी को लेकर कोई प्रक्रिया नहीं हुई तो संदीप ने केशव को फोन लगाया लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उसने जब अन्य पीड़ितों से पता किया तोह उन्होंने भी ठगी की पुष्टि की। इसके बाद पीड़ित ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

    अन्य पीड़ितों से ठगी गई रकम:

    • गणेश राम साय से नौकरी के नाम पर नौ लाख रुपये
    • चुम्मन साहू से एक लाख 89 हजार रुपये
    • अनिल लहरे से 85 हजार रुपये
    • डेविश ढीढी से दो लाख 75 हजार रुपये
    • प्रमोद नवरंग से दो लाख 90 हजार रुपये
    • मनीष श्रीवास्तव से एक लाख 70 हजार रुपये
    • देवानंद जांगडे से डेढ़ लाख रुपये
    • प्रियंका ढीढी से तीन लाख रुपये
    • डेमशन ढीढी से तीन लाख रुपये
    • प्रमोद लहरे से एक लाख रुपये
    • मुन्ना लाल बघेल से डेढ़ लाख रुपये
    • हेम किरण से तीन लाख रुपये
    • मीनू जाटवर से 90 हजार रुपये
    • सावित्री सोनवानी से डेढ़ लाख रुपये
    • राजकुमार कुर्रे से दो लाख रुपये
    • आफीया खान से डेढ़ लाख रुपये
    • शशी अनंत से डेढ़ लाख रुपये
    • ओकेश कांत से साढ़े चार लाख रुपये

    ठगी के शिकार लोगों ने राजेंद्र नगर थाना पुलिस से शिकायत की है और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

    June 9, 2026

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 9, 2026

    CG NEWS : विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर’ मुफ्त स्कूली शिक्षा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

    June 9, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी’ राज्य में जल्द होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती

    June 9, 2026

    CG NEWS : जेल प्रशासन पर उठे सवाल’ केंद्रीय जेल में 10 दिनों में तीसरी मौत से मचा हड़कंप, जांच की मांग तेज

    June 9, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

    June 9, 2026

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 9, 2026

    CG NEWS : विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर’ मुफ्त स्कूली शिक्षा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

    June 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.