Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: इन 3 राशियों के लिए सफलतादायक रहेगा दिन, धन और पद का मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: इन 3 राशियों के लिए सफलतादायक रहेगा दिन, धन और पद का मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 22, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    22 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक अशुभ भद्रा रहेगी। इसके अलावा कल दोपहर 1 बजे बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आगे हम इसी पर विस्तृत चर्चा करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 8

    वृष राशि 

    आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आज आपको शॉपिंग कराने ले जायेंगे।

    1. शुभ रंग- पीच
    2. शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि 

    आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन

    जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

    1. शुभ रंग- ओरेंज
    2. शुभ अंक- 2

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर को अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझनें दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको साथ काम करने वालों से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी तरह के वाद- विवाद में पड़ने से बचें। आप प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 3

    सिंह राशि 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही परेशानियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
    सरकारी क्षेत्र में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं । लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 5

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 3

    तुला राशि 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उन से बाहर निकल पाएंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से उत्तम सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे। लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे। जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होंगे।

    1. शुभ रंग- महरून
    2. शुभ अंक- 5

    धनु राशि

    आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 4

    मकर राशि 

    आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी होगी।

    1. शुभ रंग- काला
    2. शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप सपरिवार तीर्थाटन या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। परंतु इस दौरान आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।

    1. शुभ रंग- काला
    2. शुभ अंक- 6

    मीन राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी।

     

    1. शुभ रंग- ओरेंज
    2. शुभ अंक- 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक पकड़ाया, शराबी चालक गिरफ्तार”

    August 11, 2026

    * स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर बिर्रा पुलिस सख्त, 30 वाहनों की जांच

    August 11, 2026

    * नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में मुलमुला पुलिस की सख्त त्वरित कार्रवाई

    August 11, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल की हरकत कैमरे में कैद, वायरल वीडियो पर शुरू हुई चर्चा

    August 11, 2026

    15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

    August 11, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्न

    August 11, 2026

    * थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से नशे में धुत स्वराज माजदा चालक पकड़ाया, शराबी चालक गिरफ्तार”

    August 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.