Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    CG NEWS : कब्रों से बाहर मिले मानव अवशेष, श्मशान घाट में मचा हड़कंप

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बाढ़ की चपेट में 22 राज्यों के 235 जिले; यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल और महाराष्ट्र में अलर्ट जारी
    Chhattisgarh

    बाढ़ की चपेट में 22 राज्यों के 235 जिले; यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल और महाराष्ट्र में अलर्ट जारी

    News EditorBy News EditorJuly 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देशभर में एक बार फिर मानसून फुल एक्टिव है और आधे हिंदुस्तान पर कहर टूटा है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ में फंसे लोगों को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ा तो वहीं तीन दिनों से जारी बारिश और बाढ़ में 2 महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई है। इधर हिमाचल के कोटखाई में बारिश के बाद एक बिल्डिंग गिर गई। उज्जैन के महाकाल मंदिर में पानी प्रवेश कर गया है। एमपी के बुरहानपुर में भी ताप्ती नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है। इतना ही नहीं हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर दिल्ली वालों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। इधर यूपी के कई जिलों में भी बाढ़ ने परेशानी बढ़ा दी है।

    महाराष्ट्र पर टूट रहा सबसे ज्यादा कहर

    देश के 22 राज्यों के 235 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। आज  गुजरात, हिमाचल, महाराष्ट्र, उत्तरखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। इन दिनों बारिश का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर बरपा है। यहां के यवतमाल में 9 से अधिक तहसील बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। यवतमाल में आफत की बारिश से कई रास्ते बंद हो गए जिसके बाद गांवों का संपर्क टूट गया। कई गांव टापू बन गए हैं। लोगों के घरों में बाढ़ और बारिश का पानी घुसने से परेशानी बढ़ गई है। 5000 से ज्यादा लोगो को बाढ़ से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    वहीं आनंद नगर में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स के Mi-17 हेलिकॉप्टर को बुलाया गया। एक मकान की दीवार ढहने से दो महिलाओं की मौत हो गई तो जिले में अबतक बारिश और बाढ़ से तीन लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र के रायगड में पहाड़ खिसकने के बाद इरसाल वाडी गांव में चौथे दिन भी रेस्क्यू जारी है। हादसे में अब भी गांव के 78 लोग लापता हैं, तो अब तक 27 शव बरामद किए जा चुके हैं। मुंबई भी लगातार हो रही बारिश से पानी-पानी है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

    हिमाचल में बारिश के बाद जगह-जगह लैंडस्लाइड
    दूसरी तरफ पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी हाल बुरा है। यहां शिमला जिले के कोटखाई में भारी बारिश के बाद खालटूनाला में एक बिल्डिंग गिर गई। वहीं, कोटखाई अस्पताल में लैंडस्लाइड का मलबा घुस गया। शिमला के ही रोहड़ू चिड़गाव के लेला में बादल फटने के बाद आए मलबे में कई गाड़ियां दब गईं। साथ ही एक घर भी सैलाब की चपेट में आ गया। घर के साथ तीन लोग लापता हो गए जिनमें से दो के शव बरामद किये गए हैं, एक की तलाश अब भी जारी है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नाहन में लैंड स्लाइड की चपेट में आकर सड़क किनारे पार्क की गईं दो गाड़ियां डंगे से नीचे गिर गईं। यहां अगले 24 घंटों में आईएमडी ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    वहीं उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की आशंका है।

    हथनीकुंड बैराज से छूटा पानी आज पहुंचेगा दिल्ली
    इधर उत्तराखंड और हिमाचल में हुई बारिश का असर एक बार फिर दिल्ली पर होने वाला है। हथनीकुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया है। ये पानी आज दिल्ली पहुंचने वाला है जिसको लेकर निचले इलाके के लोगों को अलर्ट किया गया है। तो दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हिंडन नदी कहर बरपा रही है। हिंडन के वाटर लेवल में आई बढ़ोत्तरी के बाद नदी किनारे के घरों में पानी घुस गया जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने लोगों को रेस्क्यू किया।

    वहीं पंजाब के जालंधर में घंटों हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में कई फीट तक जलजमाव देखा गया। भारी बारिश के बाद नदियों में उफान है तो भगवान राम की नगरी अयोध्या के लोग भी परेशान हैं। यहां सरयू में आई बाढ़ के बाद लगातार वाटर लेवल बढ़ता जा रहा है। घाटों के किनारे डूब गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    CG NEWS : कब्रों से बाहर मिले मानव अवशेष, श्मशान घाट में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    प्रधानमंत्री PM Awas 2.0 के नाम पर ठगी, लोगों के खाते हो रहे साफ

    May 30, 2026

    CG NEWS : अवैध शराब पर सख्ती, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG NEWS : ज्वेलरी कारोबारी हत्या केस में फरार बदमाशों पर इनाम, तलाश तेज

    May 30, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    CG NEWS : कब्रों से बाहर मिले मानव अवशेष, श्मशान घाट में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    प्रधानमंत्री PM Awas 2.0 के नाम पर ठगी, लोगों के खाते हो रहे साफ

    May 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.